By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नक्सली हिड़मा के गांव में CRPF के जवान बने दुल्हन के भाई, नेग दिया फिर बेटी और ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नक्सली हिड़मा के गांव में CRPF के जवान बने दुल्हन के भाई, नेग दिया फिर बेटी और ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम
छत्तीसगढ़राज्य

नक्सली हिड़मा के गांव में CRPF के जवान बने दुल्हन के भाई, नेग दिया फिर बेटी और ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम

News Desk
Last updated: 2025/06/25 at 7:38 PM
News Desk
Share
4 Min Read
नक्सली हिड़मा के गांव में CRPF के जवान बने दुल्हन के भाई, नेग दिया फिर बेटी और ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम
SHARE

सुकमा

 छत्तीसगढ़ के सुकमा से जहां पहले नक्सलियों के नर संहार और दहशत की तस्वीरें सामने आती थी, वहीं अब एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जिसे देखकर है हर कोई जवानों की तारीफ़ कर रहे हैं। दरअसल, नक्सलियों के मोस्ट वांटेड कमांडर हिड़मा के गाँव पूवर्ती से दिल को सुकून देने वाली तस्वीरें सामने आई है। कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाने वाला पूवर्ती गांव अब नक्सल दहशत से मुक्त हो चुका है और अब यहां से सीआरपीएफ जवानो और ग्रामीणों के बीच के मज़बूत सम्बंधों को प्रदर्शित करती तस्वीर सामने आई है।

हिड़मा के गांव में जवानों ने किया डांस

  नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती की एक शादी की है। जहां पूवर्ती गांव की एक बेटी की शादी थी और बारात लौटने के दौरान गांव के लोग सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों से विदाई के दौरान बेटी को मिलाने पहुँचे। इस दौरान सीआरपीएफ जवानों व अधिकारियों ने उस बेटी को नेग देकर अपना फ़र्ज़ निभाया और विवाह में बारातियों और ग्रामीणों के संग विवाह की खुशियां बाटी। इतना ही नहीं जवानों ने ग्रामीणों के साथ जमकर डांस भी किया।

जवानों और ग्रामीणों के बीच बन रहे संबंध

अब ये बात पुरानी हो चूकी है की पूवर्ती में नक्सलियों की तूती बोलती थी अब यहाँ गाँव के ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच बने संबंध नक्सलवाद के ख़ात्मे की साक्षी बन रही है। क्षेत्र में बीते कुछ समय में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा शांति बहाली व विकास के लिए किए गए कार्यों से आए बदलाव की सबसे ख़ूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

जवानों ने ऐसे निभाया फर्ज 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का पूवर्ती गांव खूंखार नक्सली हिड़मा और देवा का गांव है. यहां एक बेटी की शादी थी.  सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ 150वीं बटालियन के जवानों ने बेटी की विदाई धूमधाम से की. दुल्हन बेटी को ग्रामीण जब विदा कर रहे थे तब  सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी पहुंच गए. भाई होने का फ़र्ज़ निभाते हुए दुल्हन को नेग दिया और नाचते गाते ग्रामीणों के साथ विवाह की ख़ुशियां बांटी. दुल्हन भी  इस मौके पर भावुक हो गई. जवानों को भाई मानते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि – 

जब पूवर्ती गांव की बेटी की विदाई हुई, तो वो सीधे सुरक्षाबल के अपने भाइयों के पास सीआरपीएफ कैंप में पहुंची .
150वीं बटालियन के जवानों ने पूरी आत्मीयता के साथ बहन को नेग दिया, आशीर्वाद दिया और खुशी में झूमकर नाचे भी.
जहां कभी डर और सन्नाटा था, आज वहां प्रेम, अपनापन और सुरक्षा का…

बदलाव की तस्वीर

नक्सलियों के इस गढ़ में ये बदलाव की तस्वीर है. दरअसल ये गांव नक्सली कमांडरों का गांव है. यहां पहले कभी  पुलिस और जवानों के देखकर ग्रामीण भागते थे, लेकिन अब उनके नजदीक जा रहे हैं. विवाह समारोह की खुशियों में शिरकत कर रहे हैं.  क्षेत्र में बीते कुछ समय में केंद्र व राज्य सरकारें शांति बहाली व विकास के लिए काम कर रही है ऐसे में बदलाव की सबसे ख़ूबसूरत तस्वीर मानी जा रही है. 

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk June 25, 2025 June 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 30 जून तक स्थानांतरण आदेश वेबसाइट पर  होंगे अपलोड छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 30 जून तक स्थानांतरण आदेश वेबसाइट पर होंगे अपलोड
Next Article लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?