By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IND vs AUS: 19 साल के सैम कॉन्स्टस का डेब्यू, 65 गेंदों में बनाए 60 रन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > IND vs AUS: 19 साल के सैम कॉन्स्टस का डेब्यू, 65 गेंदों में बनाए 60 रन
खेल

IND vs AUS: 19 साल के सैम कॉन्स्टस का डेब्यू, 65 गेंदों में बनाए 60 रन

News Desk
Last updated: 2024/12/26 at 2:04 PM
News Desk
Share
4 Min Read
IND vs AUS: 19 साल के सैम कॉन्स्टस का डेब्यू, 65 गेंदों में बनाए 60 रन
SHARE

IND vs AUS 4th Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट के लिए नाथन मैकस्वीनी की जगह 19 साल के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को मौका दिया। इस बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट और कप्तान पैट कमिंस के फैसले को सही साबित करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। खास बात तो यह रही कि कोंस्टास ने 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए अर्धशतक बनाया। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने न सिर्फ अर्धशतक जड़ा, बल्कि पहली गेंद से भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। कोंस्टास ने 65 गेंद में 60 रन की मनोरंजक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

शुरुआती 10 ओवर में ही अनऑर्थोडॉक्स शॉट खेले

कोंस्टास ने 52 गेंद पर अंतरराष्ट्रीय करियर और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। 19 साल के इस बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में बुमराह तक को सोचने पर मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए वह अच्छी खोज साबित हुए हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बुमराह ने अपने शुरुआती छह ओवर में 38 रन लुटा दिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 6 से ऊपर का रहा। बुमराह के छठे ओवर में कोंस्टास ने 18 रन बटोरे। इसके बाद उन्हें बॉलिंग लाइन अप से हटा दिया गया। टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड जब से उपलब्ध है, तब से शुरुआती 10 ओवर में 23 स्कूप या रिवर्स स्कूप लगे हैं। इनमें से पांच तो कोंस्टास ने अपनी डेब्यू पारी में लगा दिए। 

बुमराह की गेंद पर दो छक्के लगाए, अर्धशतक भी बनाया

इतना ही नहीं कोंस्टास 2018 के बाद ऐसे पहले बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने किसी टेस्ट की पारी में बुमराह की गेंद पर दो छक्के लगाए हों। ओवरऑल वह दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले 2018 में जोस बटलर ने ऐसा किया था। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले तक अपने ओपनिंग स्पेल में तीन टेस्ट में 54 रन खर्च किए थे और आठ विकेट झटके थे। वहीं, इस टेस्ट की ओपनिंग स्पेल में बुमराह ने छह ओवर में 38 रन खर्च कर दिए। कोंस्टास टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 19 साल 85 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया। उनसे ऊपर सिर्फ इयान क्रेग हैं। क्रेग ने 1953 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में 17 साल 240 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

चौथे सबसे युवा टेस्ट डेब्यू खिलाड़ी भी बने

कोंस्टास गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे युवा टेस्ट डेब्यू खिलाड़ी भी बन गए। उन्हें 19 साल और 85 दिन की उम्र में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर से अपनी बैगी ग्रीन कैप मिली। इयान क्रेग ने 1953 में 17 साल 239 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। कप्तान पैट कमिंस चार्ट पर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 में 18 साल और 193 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। टॉम गैरेट तीसरे स्थान पर हैं और क्लेम हिल चार्ट में पांचवें स्थान पर हैं। 

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk December 26, 2024 December 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खुलेंगे अयप्पा मंदिर के पवित्र 18 द्वार, 41 दिन की कठोर तपस्या के बाद मिलता है दर्शन लाभ खुलेंगे अयप्पा मंदिर के पवित्र 18 द्वार, 41 दिन की कठोर तपस्या के बाद मिलता है दर्शन लाभ
Next Article केजरीवाल के घर पहुंचे इमाम:, सुरक्षाबलों ने रोका, बकाया सैलरी को लेकर नाराजगी जताई केजरीवाल के घर पहुंचे इमाम:, सुरक्षाबलों ने रोका, बकाया सैलरी को लेकर नाराजगी जताई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?