By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ind vs Aus 4th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट पर 311 रन बनाए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > Ind vs Aus 4th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट पर 311 रन बनाए
खेल

Ind vs Aus 4th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट पर 311 रन बनाए

News Desk
Last updated: 2024/12/26 at 3:04 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Ind vs Aus 4th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट पर 311 रन बनाए
SHARE

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जारी है. इसका पहला दिन खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं. स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस 8 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. दरअसल, कंगारु टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ. ओपनर्स ने इस सीरीज की सबसे बड़ी और मजबूत शुरुआत दी. 19 साल के युवा डेब्यूटांट सैम कॉन्स्टस के अटैक टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई थी. पहले और दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा. लेकिन अंतिम सेशन में जसप्रीत बुमराह के दम पर टीम इंडिया ने वापसी की.

कॉन्स्टस ने डेब्यू मैच में 65 गेंदों में 60 रन की पारी खेली

आज यानि 26 दिसंबर से चौथे टेस्ट की शुरुआत हुई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सैम कॉन्स्टस ने डेब्यू किया. उन्हें लेकर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, उन्होंने वैसा ही खेल दिखाया. कुछ गेंदों का सामना करने के बाद कॉन्स्टस ने सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज के खिलाफ अटैक किया और बाउंड्री की बरसात कर दी. उन्होंने महज 52 गेंद में 50 रन बना दिए और 65 गेंद में 60 रन की पारी खेली. इस पारी से ऑस्ट्रेलिया की टीम को मजबूत शुरुआत मिली. फिर बाकी बल्लेबाजों का भी मनोबल बढ़ा और उन्होंने अर्धशतक ठोक दिए. कॉन्स्टस के अलावा खराब फॉर्म से गुजर रहे उस्मान ख्वाजा ने 121 गेंद में 57 रन, मार्नस लाबुशेन ने 145 गेंद में 72 रन और स्टीव स्मिथ ने नाबाद 68 रन बनाए. पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 25 ओवर में 112 रन ठोक दिए. वहीं दूसरे सेशन के 28 ओवर में 64 रन बनाए. इस दौरान उसने सिर्फ 2 विकेट गंवाए. दूसरे सेशन तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए थे और कंगारु टीम एक मजबूत स्थिति में खड़ी हो गई थी.

9 रन में 3 विकेट गिरे

तीसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत स्थिति में बैटिंग करने उतरी थी. टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए थे. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने लगातार विकेट झटककर टीम इंडिया की वापसी कराई. पहले वॉशिंगटन सुंदर ने मार्नस लाबुशेन का शिकार किया. फिर बुमराह ने खतरनाक ट्रेविस हेड को जीरो रन पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. अपने अगले ही ओवर में उन्होंने मिचेल मार्श का भी शिकार कर लिया. भारत ने 9 रन के अंदर 3 विकेट झटककर मैच में वापसी की. दिन खत्म होने से पहले आकाश दीप ने एलेक्स कैरी का शिकार किया. इस तरह तीसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 135 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए. बता दें पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं. वहीं स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस 8 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk December 26, 2024 December 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तेंदुए से पुरे गांव में दहशत, पालतू जानवरो के शिकार के बाद अब गोवालो पर निशाना, इस्पे वन अधिकारियो ऐसा जवाब… तेंदुए से पुरे गांव में दहशत, पालतू जानवरो के शिकार के बाद अब गोवालो पर निशाना, इस्पे वन अधिकारियो ऐसा जवाब…
Next Article भारती सिंह का शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के प्रीमियर की डेट आई सामने  भारती सिंह का शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के प्रीमियर की डेट आई सामने 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?