By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-बांग्लादेश T20 सीरीज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > भारत-बांग्लादेश T20 सीरीज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में
खेल

भारत-बांग्लादेश T20 सीरीज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में

Last updated: 2024/09/28 at 1:19 PM
Share
3 Min Read
भारत-बांग्लादेश T20 सीरीज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में
SHARE

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में शुरू होगी. दूसरा T20 दिल्ली में 9 अक्टूबर को और तीसरा T20 हैदराबाद में 12 अक्टूबर को खेला जाएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव फिट और सीरीज में कप्तानी के लिए तैयार हैं. 34 वर्षीय मुंबई के बल्लेबाज को अगस्त में बुची बाबू ट्रॉफी मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले दो राउंड से चूक गए थे. सूर्या ने अपनी फिटनेस साबित करने और इंडिया बी के लिए तीसरा मैच खेलने के बाद अपना चयन पक्का कर लिया है.

ये खिलाड़ी रहेंगे बाहर
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी लगभग दो महीने से बाहर होने के बाद T20 सीरीज के लिए तैयार है. 30 साल के हार्दिक व्यक्तिगत कारणों से पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद और प्रसिद्ध कृष्णा को ईरानी कप 2024 मैच के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया स्क्वाड में चुना गया है. यह मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक लखनऊ में खेला जाएगा. रेस्ट ऑफ इंडिया के सामने रणजी चैंपियन मुंबई की चुनौती है. ऐसे में इस मैच के लिए चुने गए खिलाड़ियों का 6 तारीख से शुरू होने वाली T20 सीरीज में खेलना मुमकिन नहीं है.

यशस्वी और गिल को मिलेगा आराम?
गायकवाड़ और ईशान की अनुपस्थिति में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को क्रमशः ओपनर बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में चुना जाना लगभग तय है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को भी सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए बुलाया जाता है या नहीं. पिछले सप्ताह यह बताया गया था कि यशस्वी और गिल को वर्कलोड मैनेजमेंट के हिस्से के रूप में तीन T20 के लिए आराम दिया जा सकता है.

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
अभिषेक को श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था. वह जिम्बाब्वे में खेली गई सीरीज में टीम का हिस्सा था. अभिषेक ने शतक भी लगाया था. टीम में रियन पराग, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया जा सकता है. इन खिलाड़ियों ने दलीप ट्रॉफी में काफी प्रभावित किया था. ये खिलाड़ी ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में नहीं चुने गए हैं.

भारत की संभावित टीम
अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियन पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, हर्षित राणा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीन की हेकड़ी का जवाब: Quad और अन्य देशों की दक्षिण चीन सागर के लिए नई रणनीति चीन की हेकड़ी का जवाब: Quad और अन्य देशों की दक्षिण चीन सागर के लिए नई रणनीति
Next Article अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान ने मचाई तबाही: 44 लोगों की गईं जान अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान ने मचाई तबाही: 44 लोगों की गईं जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?