By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मजबूत स्थिति बनाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मजबूत स्थिति बनाई
खेल

भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मजबूत स्थिति बनाई

Last updated: 2024/10/02 at 11:54 AM
Share
6 Min Read
SHARE

 ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत की बांग्लादेश पर अद्भुत विजय सिर्फ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए नहीं थी, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत करने के लिए भी थी। वर्षा प्रभावित मुकाबले में जब भारतीय टीम को मौसम का साथ मिला तो उसने टेस्ट मुकाबले को टी-20 अंदाज में खेलते हुए ढाई दिन के खेल में ही जीत अपने नाम कर ली।

41 साल से नहीं हारी कोई टेस्‍ट
टेस्ट इतिहास में भारत ने अब तक की सबसे आक्रामक शैली में खेलते हुए ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ग्रीन पार्क पर 41 वर्षों से चले आ रहे जीत के रिकॉर्ड को कायम रखा। भारत की इस जीत में बने रिकार्ड और टीम की शैली के कई मायने हैं। जो डब्ल्यूटीसी में उनके लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे। कानपुर में बांग्लोदश पर जीत हासिल करते ही भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में फिर शीर्ष पर काबिज हो गया।

बारिश से प्रभावित रहा मैच
ग्रीन पार्क में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए वर्षा बाधित मुकाबले में बांग्लादेश को 233 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद टेस्ट में टी-20 अंदाज में खेलते हुए भारतीय टीम ने 34.4 ओवर में 285 रन बनाकर बांग्लादेश पर बढ़त हासिल कर पारी घोषित कर दी।

मैच के निर्णायक दिन भारत ने मेहमान बांग्लादेश के आठ विकेट 120 रन पर गिराकर जीत के लिए मिले 95 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश के छह बल्लेबाज दहाई के आकड़े तक नहीं पहुंच सके। जीत में जहां भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, वहीं गेंदबाजों ने बांग्लादेश को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

दूसरी पारी में विराट और यशस्वी जमे
टेस्ट मैच की पहली पारी में 72 रन बनाने वाले यशस्वी दूसरी पारी में भी डटे रहे। जीत के लिए मिले 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका कप्तान रोहित (8) के रूप में लगा। रोहित आठ रन बनाकर मेहदी हसन का शिकार हुए।

इसके बाद यशस्वी का साथ देने आए शुभमन गिल (6) रन पर मेहदी हसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। 34 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद यशस्वी और विराट ने तेजी से खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। यशस्वी ने 45 गेंदों में आठ चौके व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

हालांकि उनके आउट होने के बाद विराट (29) और रिषभ पंत (4) ने टीम को जीत दिलाई। इससे पहले चौथे दिन के दो विकेट पर 26 रन से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश को दिन के तीसरे ओवर में ही अश्विन ने सबसे बड़ा झटका दिया। अश्विन ने (2) के निजी स्कोर पर हक को लेग स्लिप पर राहुल के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई।

अश्विन ने की मुरलीधरन की बराबरी
टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज और यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अश्विन सीरीज में खेले गए दो मैच में 114 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट चटकाए।

वहीं, यशस्वी ने ग्रीन पार्क टेस्ट की पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 51 रन बनाकर टीम को अहम मुकाबले में अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल करने वाले अश्विन 11वीं बार सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बने।

कानपुर में अश्विन ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। अश्विन ने इमरान खान, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली, आस्ट्रेलिया के स्पिनर शेन वार्न, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया।

180 टेस्ट मैच जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा भारत
ग्रीन पार्क टेस्ट में भारत की जीत कई रिकॉर्ड की साक्षी रही। टेस्ट में टी-20 से भी तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड भारत ने पहली पारी में बनाया। वहीं, दूसरी पारी में जीत हासिल करने ही भारत विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने 581 टेस्ट मैच में 180 में जीत और 178 में हार मिली। भारत 222 ड्रॉ मुकाबले खेल चुका है। जबकि एक मुकाबला उनका टाई हुआ। भारत से आगे 414 टेस्ट जीत के साथ आस्ट्रेलिया पहले, 387 जीत के साथ इंग्लैंड दूसरे और 183 जीत हासिल कर वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है।

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

October 2, 2024 October 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ईसीबी की नई नीति: क्या इंग्लिश क्रिकेटर आईपीएल के बाद अन्य टी-20 लीग में भाग नहीं ले पाएंगे? ईसीबी की नई नीति: क्या इंग्लिश क्रिकेटर आईपीएल के बाद अन्य टी-20 लीग में भाग नहीं ले पाएंगे?
Next Article चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार तेज गेंदबाज की लंदन में सफल सर्जरी, वापसी की उम्मीदें चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार तेज गेंदबाज की लंदन में सफल सर्जरी, वापसी की उम्मीदें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?