By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 15 सदस्यीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 15 सदस्यीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
खेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 15 सदस्यीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 3:24 PM
News Desk
Share
3 Min Read
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 15 सदस्यीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल
SHARE

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले महीने यानी 19 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया को ग्रुप-Aमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश से दुबई में होगा। इसके बाद टीम इंडिया का डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान से 23 फरवरी को सामना होगा। ये महामुकाबला भी दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा और आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से दुबई में खेलेगी।

रोहित शर्मा कप्तान, बुमराह और शमी की टीम में वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। भारत की 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकते हैं। लेकिन अब टीम की घोषणा होने के बाद साफ हो गया है कि वह टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि बुमराह की फिटनेस अभी भी सवालों के घेरे में हैं। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और फरवरी की शुरुआत में BCCI की मेडिकल टीम से उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा। 

सिराज की जगह अर्शदीप को मौका
दूसरी तरफ मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हो गई है। टीम इंडिया के लिए शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। शमी की तरह बुमराह भी 14 महीने बाद वनडे टीम में आए हैं। मोहम्मद सिराज टीम में शामिल नहीं हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है। वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह दी गई है। कुलदीप यादव भी टीम में हैं। यशस्वी जायसवाल को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अर्जेंटीना के फुटबॉलर माउरो इकार्डी और वांडा नारा के बीच तलाक, पत्नी पर साथी खिलाड़ी से रिश्ते का आरोप अर्जेंटीना के फुटबॉलर माउरो इकार्डी और वांडा नारा के बीच तलाक, पत्नी पर साथी खिलाड़ी से रिश्ते का आरोप
Next Article छत्तीसगढ़-बीजापुर में एसडीओ व सब इंजीनियर सस्पेंड और ईई को नोटिस, सड़क में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़-बीजापुर में एसडीओ व सब इंजीनियर सस्पेंड और ईई को नोटिस, सड़क में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?