By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जांच एजेंसियों को मिलेगी मदद, आधार के बायोमैट्रिक डाटा से पहचान होगी आसान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > जांच एजेंसियों को मिलेगी मदद, आधार के बायोमैट्रिक डाटा से पहचान होगी आसान
देश

जांच एजेंसियों को मिलेगी मदद, आधार के बायोमैट्रिक डाटा से पहचान होगी आसान

News Desk
Last updated: 2024/12/25 at 10:21 AM
News Desk
Share
3 Min Read
जांच एजेंसियों को मिलेगी मदद, आधार के बायोमैट्रिक डाटा से पहचान होगी आसान
SHARE

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अज्ञात शवों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिका‌र्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू किये जाने की समीक्षा के दौरान अमित शाह ने यह सलाह दी।

इसके साथ ही उन्होंने तीनों आपराधिक कानूनों के तहत केस के हर चरण का अलर्ट पीड़ित के साथ-साथ जांच अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करने को कहा। शाह ने थानों, अदालतों, जेलों, अभियोजन और फारेंसिक के बीच सूचनाओं के निर्वाध आदान-प्रदान के लिए उनके ई-पोर्टल को आपस में जोड़ने की योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।

एनसीआरबी के साथ बैठक में अमित शाह ने कहा कि देश में 133 करोड़ से अधिक लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। इससे साफ है कि अधिकांश लोगों का बायोमैट्रिक डाटा यूआइडीएआइ के पास मौजूद है, जिसका इस्तेमाल जांच एजेंसियां कर सकती है। इन बायोमैट्रिक डाटा के इस्तेमाल से अनजान शवों के साथ-साथ अज्ञात व्यक्तियों की भी सटीक पहचान आसानी से हो सकती है।

अमित शाह ने कहा कि पुलिस व जांच एजेंसियों को इसके इस्तेमाल की आदत डालनी चाहिए। शाह ने नेशनल आटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेनटिफेकेशन सिस्टम (नफीस) को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए एनसीआरबी की सराहना की। नफीस में सभी अपराधियों के फिंगरप्रिंट के रिका‌र्ड्स आनलाइन उपलब्ध हैं और कई मामलों की जांच में पुलिस को इससे मदद मिल रही है।

अमित शाह ने कहा कि किसी केस के हर चरण की जानकारी अलर्ट के माध्यम से भेजने से पीडि़त का कानून पर भरोसा बढ़ेगा, साथ ही जांच अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी के पास अलर्ट पहुंचने से उन्हें केस की जानकारी रहेगी और किसी भी बेवजह देरी की स्थिति में वे सतर्क हो जाएंगे। इससे पीड़ित को समय पर न्याय दिलाया जा सकेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को नए कानून के तहत ई-साक्ष्य जुटने, न्याय श्रुति पर गवाहों का बयान दर्ज करने और गवाहों व आरोपियों को ई-समन भेजने पर तत्काल काम शुरू करना चाहिए। शाह ने कहा कि एनसीआरबी इस मामले में राज्यों को हर मदद के लिए तैयार है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

News Desk December 25, 2024 December 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्कूली बच्चों ने नाटक के जरिए बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी स्कूली बच्चों ने नाटक के जरिए बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी
Next Article सेविंग्स मामले में भारतीय दुनिया में चौथे नंबर पर सेविंग्स मामले में भारतीय दुनिया में चौथे नंबर पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?