By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फोन से मैसेज डिलीट करना अपराध तो नहीं है; के कविता को बेल देते हुए बोला SC…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > फोन से मैसेज डिलीट करना अपराध तो नहीं है; के कविता को बेल देते हुए बोला SC…
देश

फोन से मैसेज डिलीट करना अपराध तो नहीं है; के कविता को बेल देते हुए बोला SC…

Last updated: 2024/08/28 at 11:48 AM
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति नेता के कविता को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी है।

मंगलवार को वह करीब 5 महीनों के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आईं। सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच एजेंसियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए।

खास बात है कि शीर्ष अदालत ने फोन से मैसेज डिलीट करने की बात को भी ‘सामान्य’ करार दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

सीबीआई और ईडी के कविता के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप लगा रही थीं। एजेंसियों के आरोप थे कि उन्होंने मैसेज डिलीट किए हैं और अपने फोन फॉर्मेट किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय समय पर मैसेज डिलीट करना ‘सामान्य व्यवहार’ है और जब तक कोई दूसरा सबूत समर्थन नहीं करता, इसे अपराध नहीं माना जा सकता।

जस्टिस बीआर गवाई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी। एएसजी एसवी राजू का कहना था कि कविता का आचरण सबूतों के साथ छेड़छाड़ के बराबर है।

इस बात का कविता के वकील मुकुल रोहतगी ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोग खिलौनों की तरह फोन का इस्तेमाल करते हैं और डिवाइस बदलते रहते हैं। उनकी मुवक्किल ने फोन फॉर्मेट कर दिया था, क्योंकि नया फोन खरीदा था और पुराना फोन नौकर को दे दिया था।

कोर्ट ने एजेंसियों पर उठाए सवाल

दोनों केंद्रीय एजेंसियों को उनकी जांच की ‘निष्पक्षता’ को लेकर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा, तथा सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि ‘यह स्थिति देखकर दुख हुआ।’ पीठ ने इस मामले में एक गवाह का जिक्र करते हुए कहा, ‘आप किसी को भी चुन लेंगे?’ पीठ ने केंद्रीय एजेंसियों को फटकार लगाते हुए कहा, ‘अभियोजन पक्ष को निष्पक्ष होना चाहिए।

आप चुन-चुनकर कार्रवाई नहीं ले सकते। क्या यह निष्पक्षता है? जो व्यक्ति खुद को दोषी ठहराता है, उसे गवाह बना दिया गया है।

कल आप किसी को भी अपनी मर्जी से आरोपी बना कर हिरासत में ले लेंगे और किसी को भी अपनी मर्जी से छोड़ देंगे? बहुत ही उचित और तर्कसंगत विवेक!’

रोहतगी ने यह कहते हुए जमानत देने का अनुरोध किया कि उनकी मुवक्किल के खिलाफ दोनों एजेंसियों की जांच पूरी हो गयी है।

रोहतगी ने कहा कि वह ईडी के धन शोधन मामले में पांच महीने से और सीबीआई के मामले में चार महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं।

उन्होंने दोनों मामलों में सह आरोपी एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के नौ अगस्त के फैसले का भी हवाला दिया।

ईडी ने कविता (46) को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स स्थित घर से गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार किया था।

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता पर ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है, जो व्यापारियों और राजनेताओं का एक कथित गिरोह है।

इस गिरोह ने कथित तौर पर शराब लाइसेंस के बदले दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। कविता इन आरोपों को लगातार खारिज कर रही हैं।

The post फोन से मैसेज डिलीट करना अपराध तो नहीं है; के कविता को बेल देते हुए बोला SC… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

August 28, 2024 August 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दु्श्मन से बातचीत करने को भी तैयार है ईरान, सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका पर बदले सुर…
Next Article कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? भारत में ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ाने की दी है धमकी… कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? भारत में ट्रेनों को प्रेशर कुकर बम से उड़ाने की दी है धमकी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?