By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 5 मिसाइलें भी नहीं रोक पाया इजरायल, कैसे हमास और ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने छकाया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > 5 मिसाइलें भी नहीं रोक पाया इजरायल, कैसे हमास और ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने छकाया…
विदेश

5 मिसाइलें भी नहीं रोक पाया इजरायल, कैसे हमास और ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने छकाया…

Last updated: 2024/10/09 at 12:19 PM
Share
5 Min Read
5 मिसाइलें भी नहीं रोक पाया इजरायल, कैसे हमास और ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने छकाया…
SHARE

पहले हमास फिर ईरान और अब लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकियों ने इजरायल को दहला दिया।

Contents
हिजबुल्लाह मिसाइल अटैक पर क्या बोला इजरायलहिजबुल्लाह बोला- हमला सटीक थाइजरायल पर हमले जारी रहेंगे

हिजबुल्लाह आतंकियों ने इजरायल के तीसरे बड़े शहर हाइफा पर आसमान से आग के गोले बरसाए। हाइफा समेत इजरायल के कई शहरों में 300 से अधिक मिसाइलें दागी गई।

हाइफा शहर के व्यस्त इलाकों में लेबनान से पांच रॉकेट दागे गए, जिन्हें इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली रोकने में असफल रही। इनमें से एक रॉकेट शहर के सबसे व्यस्तम इलाके में गिरा।

इन हमलों में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पहली दफा नहीं है, इससे पहले पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने 20 मिनट में 5000 से अधिक रॉकेट दागे थे।

फिर कुछ दिन पहले 1 अक्टूबर को ईरान ने 180 इजरायली ठिकानों पर बमबारी की। इजरायल एक बार नहीं तीन बार मिसाइल हमले से अपनों को बचाने में नाकाम रहा है।

हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह ने 7 अक्टूबर को हाइफा और अन्य शहरों पर दागे गए रॉकेटों की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने फदी-1 मिसाइलों से शहर के दक्षिण में एक अज्ञात सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था।

हाइफा में ली गई फुटेज में एक ट्रैफिक सर्किल पर रॉकेट से हुए भारी नुकसान भी देखा गया। अन्य वीडियो में बमबारी के दौरान इमारतों के ऊपर धुआं उठता हुआ देखा गया।

हिजबुल्लाह मिसाइल अटैक पर क्या बोला इजरायल

हिजबुल्लाह ने इजरायली शहरों पर 300 से अधिक रॉकेट गिराए। इसके अलावा कई प्रोजेक्टाइल भी दागे। इजरायल रक्षा बलों ने कहा कि उत्तरी इजरायल के हाइफा के दक्षिण में एक तटीय शहर अटलिट में एक विस्फोटक ड्रोन गिरा।

इजरायल ने हाइफा में गिरे पांच रॉकेट को अपनी वायु रक्षा प्रणाली में विफलता को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ओर दो अतिरिक्त ड्रोन दागे गए थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

इजरायल की बचाव सेवाओं के अनुसार, ड्रोन से कोई हताहत नहीं हुआ। सेना ने कहा कि अधिकांश रॉकेटों को इजरायल की हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा मार गिराया गया।

हिजबुल्लाह बोला- हमला सटीक था

उधर, हिजबुल्लाह ने एक बयान में हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके लड़ाकों ने “अटलिट बेस में इजरायल की विशेष नौसैनिक टास्क यूनिट शायेत 13 के मुख्यालय पर ड्रोन के एक स्क्वाड्रन के साथ हवाई अभियान चलाया, जिसमें उसके अधिकारियों और सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और लक्ष्यों पर सटीक हमला किया गया।

अन्य मामलों में, रॉकेट या इंटरसेप्टर मिसाइलों के कुछ हिस्से जो ज़मीन पर गिरे, उनसे ऊपरी गलील के माउंट मेरोन क्षेत्र में आग लग गई।

ऊपरी गलील के एक शहर रोश पिना में एक आवासीय घर को निशाना बनाया गया और उसमें भारी नुकसान हुआ।

प्रभावित क्षेत्रों के अस्पतालों में लगभग 23 लोगों का इलाज करने की सूचना दी, लेकिन बाद में इज़राइल की मैगन डेविड एडोम आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा ने कहा कि जिन लोगों का इलाज किया गया, वे शारीरिक चोटों से नहीं, बल्कि घबराहट से पीड़ित थे।

इजरायल पर हमले जारी रहेंगे

हिजबुल्ला के कार्यकारी नेता शेख नईम कासिम ने धमकी दी है कि इजरायल के और नागरिकों को विस्थापित होना पड़ेगा क्योंकि उसका समूह इजरायल के भीतरी इलाकों को निशाना बनाते हुए रॉकेट दाग रहा है।

कासिम ने मंगलवार को टेलीविजन पर जारी एक बयान में कहा कि उसके समूह की सैन्य क्षमताएं अभी भी बरकरार हैं और उसने लेबनान के एक बड़े हिस्से पर कई सप्ताह तक इजराइल के हवाई हमलों के बाद अपने वरिष्ठ कमांडरों की जगह नये कमांडर नियुक्त कर दिये हैं। इजरायल के इन हमलों में लेबनान के शीर्ष कमान के अधिकांश सदस्य मारे गए थे।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह लेबनान में जमीनी अभियान शुरू करने के बाद इजरायली सेना आगे नहीं बढ़ पाई है।

इजरायली सेना ने कहा है कि अब चौथी डिवीजन जमीनी अभियान में हिस्सा ले रही है, जो पश्चिम की ओर फैल गया है। हालांकि अभियान अभी भी सीमा के साथ लगी एक संकरी पट्टी तक ही सीमित नजर आ रहा है।

The post 5 मिसाइलें भी नहीं रोक पाया इजरायल, कैसे हमास और ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने छकाया… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

October 9, 2024 October 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ीं, मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर परिवाद पर सुनवाई
Next Article 5 मिसाइलें भी नहीं रोक पाया इजरायल, कैसे हमास और ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने छकाया… 5 मिसाइलें भी नहीं रोक पाया इजरायल, कैसे हमास और ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने छकाया…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?