By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईरान को रातों-रात तबाह करना चाहता था इजरायल, फिर नेतन्याहू को आया एक फोन और बदल गया प्लान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > ईरान को रातों-रात तबाह करना चाहता था इजरायल, फिर नेतन्याहू को आया एक फोन और बदल गया प्लान…
विदेश

ईरान को रातों-रात तबाह करना चाहता था इजरायल, फिर नेतन्याहू को आया एक फोन और बदल गया प्लान…

Last updated: 2024/04/23 at 9:03 AM
Share
3 Min Read
ईरान को रातों-रात तबाह करना चाहता था इजरायल, फिर नेतन्याहू को आया एक फोन और बदल गया प्लान…
SHARE

इजरायल और ईरान के बीच हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ईरान के 13-14 अप्रैल को मिसाइल और ड्रोन हमले के जवाब में इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट के पास मिसाइल हमला किया, यह तो कंफर्म हो चुका है।

लेकिन, रिपोर्ट से पता चला है कि इजरायल की शुरुआती प्लानिंग यह नहीं थी।

इजरायल रातों-रात तेहरान समेत ईरान के बड़े सैन्य ठिकानों को तबाह करना चाहता था, इतने बड़े हमले की योजना थी कि ईरान को व्यापक पैमाने पर नुकसान हो।

इजरायली अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ईरान को तगड़ी चोट देना चाहते थे लेकिन, एक फोन ने उनका इरादा बदल दिया। 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने तीन इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि ईरान के खिलाफ इजरायल की मूल जवाबी हमले की योजना में तेहरान सहित सैन्य ठिकानों पर व्यापक जवाबी हमला शामिल था।

अख़बार ने कहा, इजरायली पीएम नेतन्याहू और बाइडेन ने फोन पर बातचीत में समझा कि इतने व्यापक और नुकसानदेह हमले को नजरअंदाज़ करना ईरान के लिए तब बहुत कठिन होता, जिससे ईरान के जबरदस्त जवाबी हमले की संभावना बढ़ जाती। इसलिए ऐन वक्त पर हमले की प्लानिंग और जगह को बदला गया।”

अमेरिकी दबाव में इजरायल ने छोटा हमला किया
रिपोर्ट के अनुसार, गहन राजनयिक दबाव और दुनिया को एक और महायुद्ध से रोकने के लिए इजरायल ने अंततः यह फैसला किया कि वह कम शक्तिशाली हमले का विकल्प चुनेगा। इजरायल का ईरान पर हमला गुरुवार-शुक्रवार के बीच रात के दरम्यान अंजाम दिया गया।

इजरायली और पश्चिमी अधिकारियों का हवाला देते हुए, अखबार का यह भी कहना है कि इजरायल ने ईरान के पश्चिम में कई सौ मील की दूरी पर तैनात विमानों से “छोटी संख्या में मिसाइलें” दागीं, और “ईरानी वायु सुरक्षा को भ्रमित करने के लिए” छोटे हमले वाले ड्रोन भी लॉन्च किए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल की एक मिसाइल ने ईरान के एस -300 एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त किया था। इस इलाके के पास ईरान का परमाणु प्लांट है।

इस हमले की इजरायल ने न ही आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी ली है और न ही ईरान ने खुद पर हमला होने की बात कबूली है।

ईरान का कहना है कि अगर उस पर हमला हुआ होता तो उसकी वायु रक्षा प्रणाली ऐक्टिव हो जाती, जो कि ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बीबीसी ने सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात की पुष्टि की है कि ईरान पर हमला हुआ है।

Post Views: 4

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

April 23, 2024 April 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ताकतवर बनने की रेस, सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाला चौथा देश भारत; कौन टॉप पर… ताकतवर बनने की रेस, सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाला चौथा देश भारत; कौन टॉप पर…
Next Article आपकी आंख करेगी बैंक खाते की रखवाली, बैंकिंग फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा… आपकी आंख करेगी बैंक खाते की रखवाली, बैंकिंग फ्रॉड पर कसेगा शिकंजा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?