By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लेबनान में घुसी इजरायली सेना, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू; निशाने पर हिजबुल्लाह के ठिकाने…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > लेबनान में घुसी इजरायली सेना, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू; निशाने पर हिजबुल्लाह के ठिकाने…
विदेश

लेबनान में घुसी इजरायली सेना, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू; निशाने पर हिजबुल्लाह के ठिकाने…

Last updated: 2024/10/01 at 10:51 AM
Share
4 Min Read
लेबनान में घुसी इजरायली सेना, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू; निशाने पर हिजबुल्लाह के ठिकाने…
SHARE

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।

मंगलवार को जारी एक बयान में इजरायली सेना ने बताया कि उसने लिमिटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेबनानी आतंकी संगठन के खिलाफ यह एक नया मोर्चा है।

आईडीएफ ने बताया कि वह इजरायली सीमा के करीब स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस दौरान एयरफोर्स और आर्टिलियरी यूनिट्स थलसेना की मदद कर रही हैं।

उसने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि यह ऑपरेशन कितना लंबा चलेगा। हालांकि यह जरूर बताया कि इसके लिए तैयारी और ट्रेनिंग महीनों से चल रही थी।

इजरायली सेना के बयान के मुताबिक जिन ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, वह उनके देश की सीमा से लगे गांवों में बने हैं।

यह उत्तरी इजरायल में रहने वाले देशवासियों के लिए तात्कालिक खतरा हैं। यह हमले राजनीतिक मुहर लगने के बाद शुरू किए गए हैं और इन्हें हिजबुल्लाह के खिलाफ अगले स्तर का युद्ध बताया गया है।

इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि इजरायल ने हिजबुल्लाह ने एक छोटे स्तर का जमीनी हमला शुरू किया है।

स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि इजरायल ने अमेरिका को इस बात की सूचना दी है। इसमें बताया गया था कि यह अभियान सीमा पर हिजबुल्लाह के संसाधनों को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है।

इजरायल द्वारा तीन बिल्डिंग्स को खाली करने के आदेश के बाद लेबनान की राजधानी बेरुत और दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमलों की गूंज सुनी जा रही है। हर तरफ धुएं का गुबार सा उठ रहा है। माना जाता है कि इन इलाकों हिजबुल्लाह पकड़ बेहद मजबूत है।

हालांकि इजरायली सेना और हिजबुल्लाह आतंकियों के बीच जमीनी मुठभेड़ की कोई खबर नहीं है। इजरायल और हिजबुल्लाह ने गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से ही एक-दूसरे पर जमकर जवाबी गोलीबारी की है। इसके चलते इजरायल और लेबनान में बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं।

इजरायल ने कहा है कि वह तब तक हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेगा, जब तक कि लेबनान बॉर्डर का इलाका परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता। वहीं, हिजबुल्लाह ने भी वादा किया है कि वह लगातार रॉकेट बरसाता रहेगा। हिजबुल्लाह ने सोमवार को ऐलान किया कि भले ही नसरल्लाह समेत उसके अन्य शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं, लेकिन वह लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा।

हिजबुल्लाह के कार्यकारी लीडर नईम कासिम ने पहले ही कहा है कि हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह, आंदोलन के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली काराकी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरुशान और नसरल्लाह के गार्ड के सैनिक इजरायली हमले में मारे गए।

अगर इजरायल जमीनी ऑपरेशन करने का फैसला करता है, तो प्रतिरोध बल जमीनी आक्रमण के लिए तैयार होंगे।

कासिम ने अपने संबोधन में कहाकि हमने खुद को तैयार कर लिया है और हमें विश्वास है कि इजरायली दुश्मन अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं करेगा।

हम यह लड़ाई जीतेंगे। उन्होंने कहा कि वह गाजा का समर्थन करना जारी रखेगा।

The post लेबनान में घुसी इजरायली सेना, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू; निशाने पर हिजबुल्लाह के ठिकाने… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

October 1, 2024 October 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रदेश के पांच शहर होंगे बिजली के कचरे से रोशन
Next Article Prime Minister Narendra Modi will interact with ‘Lakhpati Didi’ Smt. Mankuwari Bai on October 2… Prime Minister Narendra Modi will interact with ‘Lakhpati Didi’ Smt. Mankuwari Bai on October 2…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?