By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गाजा पर इजरायल की फिर एयर स्ट्राइक, कई घरों के ऊपर दागीं मिसाइलें; बच्चों समेत 13 की मौत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > गाजा पर इजरायल की फिर एयर स्ट्राइक, कई घरों के ऊपर दागीं मिसाइलें; बच्चों समेत 13 की मौत…
विदेश

गाजा पर इजरायल की फिर एयर स्ट्राइक, कई घरों के ऊपर दागीं मिसाइलें; बच्चों समेत 13 की मौत…

Last updated: 2024/04/29 at 10:06 AM
Share
4 Min Read
गाजा पर इजरायल की फिर एयर स्ट्राइक, कई घरों के ऊपर दागीं मिसाइलें; बच्चों समेत 13 की मौत…
SHARE

इजरायल ने एक बार फिर से गाजा के ऊपर एयर स्ट्राइक कर दी है।

राफा शहर में तीन घरों पर इजरायली हवाई हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। हालांकि, हमास मीडिया आउटलेट्स ने मरने वालों की संख्या 15 बताई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गाजा शहर में इजरायली विमानों ने तीन घरों को निशाना बनाया, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए।

महीनों से चल रही इजरायली बमबारी के कारण राफा में 10 लाख से अधिक लोगों ने शरण ली है, जहां इजरायल पर हमले करने के आरोप लग रहे हैं। 

बीते शनिवार को इजरायली हवाई हमलों के कारण 22 फिलिस्तीनी मारे गए थे। इजरायली युद्धक विमानों ने मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर में आबादी वाले घर को कई मिसाइलों से निशाना बनाया, जिसमें 4 बच्चों सहित 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

चिकित्सा सूत्रों के अनुसार गाजा पट्टी के सुदूर दक्षिण में भी एक घर को निशाना बनाकर इजरायली हवाई हमला हुआ। इसमें 4 बच्चों सहित 6 फिलिस्तीनी मारे गए और 8 अन्य घायल हो गए।

लड़ाकू विमानों ने पट्टी में 25 से अधिक साइटों को बनाया निशाना
रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में युद्धक विमानों ने रफा के उत्तर में नासिर पड़ोस में एक घर को निशाना बनाया, जहां 7 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

घायलों को शहर के अबू यूसुफ अल-नज्जर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस बीच, इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लड़ाकू विमानों ने पट्टी में 25 से अधिक साइटों को निशाना बनाया, जिनमें सैन्य भवन, हथियार गोदाम और कई इमारतें शामिल हैं।

दूसरी ओर, फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने एक वीडियो जारी कर गाजा में बंधक बनाए गए 2 और बंधकों के जीवित होने का पहला सबूत दिखाया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि जबरदस्ती फिल्माए गए फुटेज में ओमरी मिरान का कहना है कि उन्हें 202 दिनों के लिए हिरासत में रखा गया है। 

गाजा पट्टी में अब तक 34,000 से अधिक लोगों की मौत  
बीते साल 7 अक्टूबर को हमास ने गाजा से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया। इस दौरान 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया।

इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया। साथ ही हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि गाजा पट्टी में अब तक 34,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। 24 नवंबर को कतर ने इजरायल और हमास के बीच अस्थायी संघर्ष विराम और कुछ कैदियों व बंधकों की अदला-बदली की।

साथ ही गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर समझौते में मध्यस्थता की। युद्धविराम को कई बार बढ़ाया गया और 1 दिसंबर को समाप्त हो गया। माना जाता है कि गाजा में 100 से अधिक बंधक अभी भी हमास के पास हैं।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

April 29, 2024 April 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मसालों में टायफायड वाले बैक्टीरिया! अमेरिका ने रिजेक्ट किया MDH के 31% शिपमेंट… मसालों में टायफायड वाले बैक्टीरिया! अमेरिका ने रिजेक्ट किया MDH के 31% शिपमेंट…
Next Article शेयर मार्केट में बढ़ी रौनक, सेंसेक्स 74000 और निपु्टी 22500 के पार… शेयर मार्केट में बढ़ी रौनक, सेंसेक्स 74000 और निपु्टी 22500 के पार…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?