By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गाजा में स्कूल और घरों पर इजरायल की बमबारी, बच्चों समेत कई UN कर्मियों की मौत; 34 पहुंचा आंकड़ा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > गाजा में स्कूल और घरों पर इजरायल की बमबारी, बच्चों समेत कई UN कर्मियों की मौत; 34 पहुंचा आंकड़ा…
विदेश

गाजा में स्कूल और घरों पर इजरायल की बमबारी, बच्चों समेत कई UN कर्मियों की मौत; 34 पहुंचा आंकड़ा…

Last updated: 2024/09/12 at 11:32 AM
Share
5 Min Read
गाजा में स्कूल और घरों पर इजरायल की बमबारी, बच्चों समेत कई UN कर्मियों की मौत; 34 पहुंचा आंकड़ा…
SHARE

इजरायल और हमास के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

Contents
इजरायल- स्कूल में हम पर हमले की योजना बना रहे थे हमासस्कूलों और खंडहरों में शरण लिए हैं हजारों फिलिस्तीनी

युद्धविराम की चर्चाओं के बीच इजरायली सेना गाजा में उन नए ठिकानों को निशाना बना रही है, जो कभी उसके द्वारा आश्रितों के लिए छिपने की जगह चुनी गई थी।

मध्य गाजा में इजरायली सेना ने संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल और दो घरों पर बुधवार रात बमबारी की। हवाई हमले में 19 महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 34 लोगों की जान चली गई गई।

गाजा अधिकारियों ने मामले में बताया कि इजरायली सेना के बम रातभर बरसते रहे। स्कूल और जिन घरों को निशाना बनाया गया, वहां विस्थापित फिलिस्तीनी परिवारों ने शरण ले रखी थी। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में उसके छह कर्मचारी भी शामिल हैं।

गाजा में युद्ध अब अपने 11वें महीने में प्रवेश कर चुका है, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। दूसरी तरफ इजरायल और हमास आतंकवादी समूह के बीच युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास बार-बार बाधित हो रहे हैं। इसकी पीछे की प्रमुख वजह दोनों पक्षों का एक-दूसरे पर लगातार आरोप और नई मांग थोपना है।

गाजा में कब्जे वाले पश्चिमी तट पर इज़रायली सैनिकों ने हवाई हमलों के साथ कई शहरों में छापे मारे, इस क्षेत्र में आईडीएफ ने कार्रवाई जारी रखी है।

इजरायली सेना का कहना है कि वह आतंकवादियों को निशाना बना रही है, लेकिन इजरायली हमलों में निर्दोष नागरिक भी बड़ी संख्या में मारे जा रहे हैं।

एक अन्य हवाई हमले में 5 फिलिस्तीनी मारे गए। मारे गए लोगों के बारे में सेना ने कहा कि वे आतंकवादी थे जो उसके सैनिकों को धमका रहे थे। हालांकि उससे उलट फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक कार पर हुए हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए।

इजरायल- स्कूल में हम पर हमले की योजना बना रहे थे हमास

इज़रायली सेना ने कहा कि वह स्कूल के अंदर से हमले की योजना बना रहे हमास के आतंकवादियों को निशाना बना रही है। इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, स्कूल पर हुए हमले में मारे गए बच्चों में से एक गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के सदस्य मोमिन सेल्मी की बेटी भी थी, जो घायलों को बचाने और हमलों के बाद शवों को निकालने का काम करती है।

अल-अक्सा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नुसेरात शरणार्थी शिविर में संयुक्त राष्ट्र के अल-जौनी प्रिपरेटरी बॉयज़ स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 18 अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले में यूएन के 6 कर्मचारी भी मारे गए हैं।

स्कूलों और खंडहरों में शरण लिए हैं हजारों फिलिस्तीनी

पिछले साल अक्टूबर में जब से इजरायल ने गाजा पर युद्ध छेड़ा है, अपनी जान बचाने के लिए फिलिस्तीनियों को गाजा के स्कूलों और खंडहरों की शरण ले रखी है।

इन स्थानों को इजरायली सेना पहले सेफ बता चुकी थी लेकिन, अब इजरायली सेना ने इन स्थानों पर हमास के नए ठिकाने बताकर हमले तेज कर दिए हैं। अल-जौनी स्कूल, गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी या UNWRA द्वारा संचालित कई स्कूलों में से एक है।

गौरतलब है कि गाजा में इजरायल के हमले में कम से कम 41,084 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 95,029 अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में आम नागरिकों और हमास आतंकियों की मौत की गणना अलग नहीं की गई है।

गाजा पर हमले से पहले हमास आतंकियों ने इजरायल पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हवाई और जमीनी हमले किए थे। जिसमें लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी गई और 250 अन्य का अपहरण कर लिया गया।

The post गाजा में स्कूल और घरों पर इजरायल की बमबारी, बच्चों समेत कई UN कर्मियों की मौत; 34 पहुंचा आंकड़ा… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जो बाइडेन को मात देने वाले ‘महारथी’ डोनाल्ड ट्रंप कैसे चूक गए, कमला हैरिस ने चटा दी धूल; अब आगे क्या… जो बाइडेन को मात देने वाले ‘महारथी’ डोनाल्ड ट्रंप कैसे चूक गए, कमला हैरिस ने चटा दी धूल; अब आगे क्या…
Next Article पीएम मोदी 15 सितंबर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी 15 सितंबर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?