By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रमजान से पहले निपटा दो; इजरायल का 23 लाख की आबादी वाले शहर पर खतरनाक प्लान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > रमजान से पहले निपटा दो; इजरायल का 23 लाख की आबादी वाले शहर पर खतरनाक प्लान…
विदेश

रमजान से पहले निपटा दो; इजरायल का 23 लाख की आबादी वाले शहर पर खतरनाक प्लान…

Last updated: 2024/02/11 at 11:40 AM
Share
5 Min Read
रमजान से पहले निपटा दो; इजरायल का 23 लाख की आबादी वाले शहर पर खतरनाक प्लान…
SHARE

गाजा पर जारी हमले के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पहले की तुलना में अधिक खतरनाक हो चुके हैं।

उनका मानना ​​है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव को देखते हुए इजरायल के पास राफा में अपने ऑपरेशन को पूरा करने के लिए केवल एक महीना बचा है।

आपको बता दें कि राफा ऑफरेशन के जरिए इजरायल गाजा में शेष बचे हमास के ऑपरेटिव बटालियनों को खत्म करना चाहता है। अब उन्होंने इसके लिए समय तय कर दिया है।

चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हाल ही में युद्ध में शामिल सैन्य अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि गाजा के सबसे दक्षिणी शहर में जारी ऑपरेशन को मुस्लिमों के पवित्र महीना रमजान के पहले पूरा करना होगा। आपको बता दें कि इस साल 10 मार्च से रमजान शुरू होने वाला है।

राफा ऑपरेशन पर चर्चा के दौरान आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ हर्जी हलेवी ने नेतन्याहू को बताया कि इजरायल रक्षा बल ऑपरेशन के लिए तैयार थे, लेकिन सरकार को पहले यह तय करने की आवश्यकता थी कि वह क्या करना चाहती है। विस्थापित गाजावासी वहां शरण लिए हुए हैं।

गाजा में इजरायली हमलों में 44 फलस्तीनी की मौत

इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में शुक्रवार देर रात गाजा पट्टी के राफा क्षेत्र में कम से कम 44 फलस्तीनी मारे गए। ये हमले इजरायल के प्रधानमंत्री के उस बयान के कुछ घंटों बाद किए गए, जिसमें उन्होंने जमीनी हमले से पहले दक्षिणी गाजा शहर से हजारों लोगों को निकालने के लिए सेना से योजना तैयार करने को कहा था।

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस योजना को लेकर न तो विवरण दिया और न ही समय की जानकारी दी, लेकिन इस घोषणा से दहशत फैल गई। इजरायल द्वारा क्षेत्र को खाली करने के लिए बार-बार जारी किए जा रहे आदेश के बाद गाजा के 23 लाख लोगों में से आधे से अधिक राफा की ओर चले गए हैं। 

नेतन्याहू और बाइडन प्रशासन के बीच चल रही तनातनी के दौर में ही जमीनी हमलों की योजना बनाई गई। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वहां रह रहे लोगों के लिए कोई योजना बनाए बिना राफा में जमीनी हमला करने से बड़ी जनहानि होगी। हाल के सप्ताह में लोगों ने कहा था कि खान यूनिस शहर में जमीनी हमले शुरू होने के बाद उन्होंने राफा में आश्रय लिया हुआ है, इसके बावजूद इजरायल की ओर से प्रतिदिन ही हवाई हमले किए जा रहे हैं।

घरों पर किए हमले
एक स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी के अनुसार शुक्रवार रात राफा क्षेत्र में घरों पर किए गए तीन हवाई हमलों में 10 बच्चों समेत 44 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सबसे कम उम्र का बच्चा तीन माह का था। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल किदरा ने बताया कि खान यूनिस में जमीनी हमले के तहत इजरायली सेना ने क्षेत्र के सबसे बड़े नासिर अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

दमिश्क क्षेत्र पर भी मिसाइल हमला किया
सीरिया की राजधानी दमिश्क के पश्चिमी इलाकों को इजरायल ने आधी रात के बाद निशाना बनाकर मिसाइल से हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय मीडिया ने शनिवार तड़के यह जानकारी दी। सरकार समर्थक अल-वतन समाचार आउटलेट ने कहा कि दमिश्क के पश्चिमी ग्रामीण इलाकों में जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई, यह एक इजरायली हमला था। प्रत्यक्षदर्शियों और सरकार समर्थक मीडिया आउटलेट्स के अनुसार विस्फोटों की आवाज को दमिश्क के पश्चिम में डिमास क्षेत्र के बाहरी इलाके के साथ-साथ मशरू डुम्मर पड़ोस में भी सुना गया था। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमला इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के ऊपर से शुरू किया गया था। वायु रक्षा प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को रोक दिया था। हमले से भौतिक क्षति हुई है। 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरा हमला था।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

February 11, 2024 February 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में आयोजित अंशकालीन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में आयोजित अंशकालीन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 फरवरी को जशपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 फरवरी को जशपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?