By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका के लिए इजरायल के हर गुनाह माफ; यहूदी देश के लिए दुनिया से भिड़ने को भी तैयार; इनसाइड स्टोरी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अमेरिका के लिए इजरायल के हर गुनाह माफ; यहूदी देश के लिए दुनिया से भिड़ने को भी तैयार; इनसाइड स्टोरी…
विदेश

अमेरिका के लिए इजरायल के हर गुनाह माफ; यहूदी देश के लिए दुनिया से भिड़ने को भी तैयार; इनसाइड स्टोरी…

Last updated: 2024/04/01 at 9:44 AM
Share
5 Min Read
अमेरिका के लिए इजरायल के हर गुनाह माफ; यहूदी देश के लिए दुनिया से भिड़ने को भी तैयार; इनसाइड स्टोरी…
SHARE

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका ने फिर साबित कर दिया कि वह यहूदी देश के लिए दुनिया से भिड़ने को तैयार है।

एक तरफ जब संयुक्त राष्ट्र में रमजान के दौरान गाजा नरसंहार रोकने के लिए प्रस्ताव पास हुआ, अमेरिका ने न खिलाफत की और न समर्थन।

उसने वोटिंग से खुद को किनारे रखा। इजरायल ने इस काम के लिए अमेरिका को खूब सुनाया भी लेकिन, अमेरिका ने गाजा में निर्दोषों की जान जा रही है, का बयान देकर यह संदेश देने की कोशिश तो की कि उसे मानव हितों का ध्यान है लेकिन, अगले कुछ दिनों में ही इजरायल को हथियारों की खेप भेजने का वादा करके स्पष्ट कर दिया कि इजरायल पर उसकी पॉलिसी कभी नहीं बदलनी वाली।

दुनिया भर के देश अमेरिका के इस कदम पर नाराज हैं। अमेरिका और इजरायल की इतनी गहरी दोस्ती की वजह क्या है?

अमेरिका के लिए इजरायल सबसे पहले क्यों?
अमेरिका में हुकूमत चाहे रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेटिक, जो भी रहे। इजरायल पर अमेरिकी सरकार का रुख हमेशा नरम रहा है।

यहूदी देश के प्रति अमेरिका की दीवानगी और प्रेम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2019 में जब अमेरिकी सरकार अफगानिस्तान की आर्थिक मदद कर रही थी, तब भी दूसरे नंबर पर उसकी प्रॉयटी इजरायल ही थी।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अमेरिका ने सबसे ज्यादा आर्थिक मदद इजरायल को दी है। यूएस एड के मुताबिक साल 2019 में इजरायल को अफग़ानिस्तान के बाद सबसे अधिक मदद दी गई।

अमेरिका ने इजरायल को 2019 में 3.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा आर्थिक मदद की।

आंकड़े हैं गवाह
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1999-2008 के बीच अमेरिका ने इजरायल को 22 बिलियन डॉलर की मदद की। 2009 से 2018 के बीच 30 बिलियन डॉलर की मदद की। इसके अलावा नए समझौते के तहत 2019 से 2028 तक 40 बिलियन डॉलर तक मदद की जाएगी।

इजरायल से दोस्ती की इनसाइड स्टोरी
मामले के जानकार मानते हैं कि इजरायल के पास दुनिया की सबसे उन्नत खुफिया एजेंसी है। अमेरिका जानता है कि मध्य पूर्व में इजरायल को साधकर वह अपना प्रभुत्व बरकरार रख सकता है।

इसलिए यहूदी देश को उसकी मदद लगातार जारी रहती है। इसके अलावा अमेरिका ने साल 1948 में एक अलग यहूदी देश बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अमेरिका की फॉरेन असिस्टेंस एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी मदद से इजरायल अपने ऊपर और आस-पास के खतरों से निपटने के लिए सैन्य बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहता है।

बाहरी दुश्मनों की खतरनाक मिसाइलों को अपने देश में घुसने से रोकने के लिए इजरायल के पास दुनिया की सबसे उन्नत तकनीकों से लैस आयरन डोम है। यह एक ऐसी तकनीक है, जो दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर सकता है।

2011 से अमेरिका ने आयरन डोम में 1.6 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। इसके अलावा अन्य इजरायली सैन्य उपकरणों पर भी अमेरिका लाखों मिलियन डॉलर खर्च कर चुका है।

राफा में कत्लेआम से पहले अमेरिकी मदद
यूएनएसी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो जाने के बावजूद गाजा में इजरायली सेना का कत्लेआम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या 30 हजार पहुंच चुकी है। लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं।

शहर श्मशान घाट में बदल चुका है। लोगों को खाने, इलाज समेत सभी जरूरी चीजों के लाले पड़े हुए हैं। मामले के जानकार बताते हैं कि हमास के खिलाफ शुरू हुआ इजरायल का ऑपरेशन अब अलग और दूसरी दिशा में जा चुका है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की जिद निर्दोषों की जान पर भारी पड़ रही है। 

उधर, अमेरिकी सरकार गाजा में इजरायल के हर गुनाह माफ कर रही है। इसका सबूत तब मिला जब अमेरिका ने अरबों कीमत की नए हथियारों की खेप इजरायल के लिए मंजूर कर दिए। यह अमेरिका ने तब किया है जब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इजरायल राफा शहर पर कहर बरपा सकता है।

यह वो शहर है, जहां गाजा से जान बचाकर 1.5 मिलियन फिलिस्तीन शरण लिए हुए हैं। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नए हथियार पैकेज में 1,800 से अधिक एमके 84 2,000-पाउंड बम और 500 एमके 82 500-पाउंड बम के साथ-साथ 25 एफ-35 लड़ाकू विमान शामिल हैं।

पेंटागन और अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

April 1, 2024 April 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चुनाव से पहले कच्चाथीवू पर गर्मायी सियासत, PM मोदी के आरोपों के बाद सामने आई कांग्रेस की ‘क्रोनोलॉजी’… चुनाव से पहले कच्चाथीवू पर गर्मायी सियासत, PM मोदी के आरोपों के बाद सामने आई कांग्रेस की ‘क्रोनोलॉजी’…
Next Article चक्रवाती तूफान की मार, बंगाल से असम तक हाहाकार; अब इन राज्यों में भारी बारिश के आसार… चक्रवाती तूफान की मार, बंगाल से असम तक हाहाकार; अब इन राज्यों में भारी बारिश के आसार…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?