By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झारखंड के विधायकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 303 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > झारखंड के विधायकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 303 करोड़ रुपये होंगे खर्च
राज्य

झारखंड के विधायकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 303 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Last updated: 2024/10/09 at 11:40 AM
Share
4 Min Read
SHARE

झारखंड के विधायकों के लिए आवास निर्माण को लेकर कैबिनेट ने 303.88 करोड़ रुपये के प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर सभी ने एकमत से सहमति प्रदान की। ये आवास एचईसी परिसर स्थित कोर कैपिटल एरिया के साइट-1 पर बनाने का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही स्टेट आफ द आर्ट संस्थान के रूप में विकसित करने के निमित्त राजकीय पोलिटेकनिक, जगन्नाथपुर में नये भवन के निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य के लिए 76.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही तत्कालीन बिहार सरकार की अधिसूचना के तहत भूतलक्षी प्रभाव से जलदर में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई। कैबिनेट ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के क्रियान्वयन में संशोधन की स्वीकृति दी।

पढ़ें सभी फैसले प्वाइंट टू प्वाइंट 

– राज्य वित्त आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति, सेवाशर्त एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड राज्य वन विभागीय सांख्यिकी संवर्ग नियमावली, 2024 की स्वीकृति दी गई।

– स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सरकारी माध्यमिक/ 2 विद्यालयों में लिपिक / लिपिक-सह-टंकक/टंकक/अन्य लिपिकीय सेवा सम्वर्ग में भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त को विनियमित करने हेतु "झारखण्ड राज्य लिपिक/लिपिक-सह-टंकक/टंकक/अन्य लिपिकीय सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शत्तें) नियमावली को अंगीकृत किये जाने की स्वीकृति दी गई।

– वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के 13 मध्य विद्यालयों को माध्यमिक (उच्च) विद्यालयों में उत्क्रमित करने की स्वीकृति दी गई।

– गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मल्टी परपस कल्चरल कंप्लेक्स निर्माण योजना के लिए द्वितीय पुनरीक्षित प्राक्कलित राशि रु० 7.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

– कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड, रांची के अधीन गव्य तकनीकी संवर्ग के जिला गव्य विकास पदाधिकारियों (राजपत्रित) की विभागीय परीक्षा की उत्तीर्णता से विमुक्ति प्रदान किये जाने संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

– राज्य कल्याण विभागीय आवासीय विद्यालय शिक्षक (नियुक्ति / प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2017 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

– राज्य के अन्तर्गत 179 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 45 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वार्षिक रखरखव से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

– विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतर्गत हजारीबाग जिले के चौपारण में डिग्री महाविद्यालय, चौपारण के निर्माण कार्य हेतु 37.85 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

– कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु 39.09 करोड़ रुपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

– सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत देवघर जिले के मारगोमुण्डा में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 33.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति।

– विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत गिरिडीह जिले के तिसरी में डिग्री महाविद्यालय, तिसरी के निर्माण कार्य कि लिए 38.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति।

– सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत जामताड़ा जिले के नारायणपुर में में डिग्री महाविद्यालय, नारायणपुर के निर्माण के लिए 38.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

– विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 33.85 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

October 9, 2024 October 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अपने राजकीय मेहमान भगौड़े जाकिर नाइक को गाली दे रहे पाकिस्तानी 
Next Article पेंशनर्स सावधान! व्हाट्सएप पर चल रही एक धोखाधड़ी के बारे में दी चेतावनी  पेंशनर्स सावधान! व्हाट्सएप पर चल रही एक धोखाधड़ी के बारे में दी चेतावनी 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?