By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर…
विदेश

अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर…

Last updated: 2024/06/01 at 1:33 AM
Share
3 Min Read
अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर…
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पुराने रुख से हटते हुए यूक्रेन को इस बात की इजाजत दे दी है कि रूस के खिलाफ चल रहे जंग में अब वह अमेरिका द्वारा भेजे गए हथियारों का इस्तेमाल कर सकेगा।

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब यूक्रेन अमेरिकी ATACMS मिसाइल का इस्तेमाल खारकीव को रूसी सेना से बचाने के लिए कर सकता है।

इस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर है। US अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन अमेरिकी हथियारों का उपयोग  “जवाबी हमले के उद्देश्य से” कर सकेगा, ताकि रूसी सेना पर जवाबी हमला किया जा सके और रूसी ठिकाने ध्वस्त हो सके।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, नई नीति के मुताबिक यूक्रेन अब अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल रूसी सेना पर सीधा हमला करने के लिए कर सकता है।

हालांकि, इनका इस्तेमाल यूक्रेन की भौगोलिक सीमा के अंदर ही होना चाहिए। एक अमेरिकी अधिकारी ने बीबीसी को यह भी बताया कि “रूस के अंदर आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) या लंबी दूरी के हमलों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के संबंध में हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।”

दरअसल, रूसी सीमा से सटे यूक्रेन के शहर खारकीव में पिछले कुछ दिनों से रूस ताबड़तोड़ हमले कर रहा है और वहां यूक्रेनी सैन्य बलों पर बढ़त बनाए हुए है।  

शुक्रवार को, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि खार्किव शहर के एक उपनगर में एक आवासीय इमारत पर रूसी गोलाबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि 16 घायल हो गए हैं।

इसे देखते हुए यूक्रेन ने अमेरिका समेत तमाम नाटो देशों से अनुरोध किया था कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया जाय, ताकि वह रूस को मुंहतोड़ जवाब दे सके।

अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने अपने हथियारों के रूस में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध इसलिए लगा दिया था क्योंकि उन्हें डर है कि अगर यूक्रेन ने उनके हथियारों से रूस पर हमला बोला तो रूस इसे अपने ऊपर अमेरिकी हमला मानेगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि अगर अमेरिका समेत अन्य देशों ने अपने हथियार के इस्तेमाल की इजाजत यूक्रेन को दी तो उसका अंजाम बुरा होगा।

The post अपने स्टैंड से हटे जो बाइडेन, यूक्रेन को दी बड़ी छूट; खारकीव में अब अमेरिकी हथियार बरपाएगा कहर… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 1, 2024 June 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी समेत ये बड़े चेहरे… लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान, पीएम मोदी समेत ये बड़े चेहरे…
Next Article ट्रंप के दोषी साबित होने के बाद सामने आया बेटी इवांका का रिएक्शन, 34 केसों में दोषी है ट्रंप… ट्रंप के दोषी साबित होने के बाद सामने आया बेटी इवांका का रिएक्शन, 34 केसों में दोषी है ट्रंप…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?