By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: थप्पड़कांड का समर्थन करने वालों पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा…….  
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > मनोरंजन > थप्पड़कांड का समर्थन करने वालों पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा…….  
मनोरंजन

थप्पड़कांड का समर्थन करने वालों पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा…….  

Last updated: 2024/06/08 at 4:04 PM
Share
4 Min Read
थप्पड़कांड का समर्थन करने वालों पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा…….  
SHARE

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले में अब तक कई सितारों ने इस घटना की निंदा की और अभिनेत्री के समर्थन में आए। वहीं, कुछ लोगों ने सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी का भी समर्थन किया। अब कंगना आज शनिवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर थप्पड़ कांड का समर्थन करने वालों के खिलाफ एक कड़ा नोट लिखा। कंगना ने ऐसे लोगों की आपराधिक प्रवृत्ति पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या उन्हें तब भी कोई दिक्कत होगी जब किसी का बलात्कार या हत्या हो जाए।

पोस्ट साझा कर कंगना ने लिखा, 'हर बलात्कारी, हत्यारा या चोर हमेशा अपराध करने के लिए एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण रखता है। कोई भी अपराध बिना किसी कारण के नहीं होता है, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है। यदि आप अपराधियों के साथ मिलकर देश के सभी कानूनों का उल्लंघन करते हुए अपराध करने के लिए मजबूत भावनात्मक विचार रखते हैं। याद रखें कि यदि आप किसी के अंतरंग क्षेत्र में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं तो आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं, क्योंकि वह भी केवल प्रवेश करना या छुरा घोंपना ही है, इसमें क्या बड़ी बात है? आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों पर गहराई से विचार करना चाहिए।'

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं सुझाव देती हूं कि कृपया योग और ध्यान अपनाएं, अन्यथा जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा, कृपया इतनी नाराजगी, नफरत और ईर्ष्या न रखें, खुद को मुक्त करें।' दरअसल, कंगना की यह पोस्ट संगीतकार विशाल ददलानी द्वारा सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल का समर्थन करने के एक दिन बाद आई है, जिन्होंने कंगना को थप्पड़ मारा था। विशाल ने महिला का समर्थन करते हुए उन्हें नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने लिखा, 'मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मी के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह समझता हूं। अगर सीआईएसएफ द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उनके लिए नौकरी इंतजार कर रही है। जय हिंद। जय जवान। जय किसान।'

नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत 6 जून को नई दिल्ली जा रही थीं, तभी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। कुलविंदर कौर नाम की महिला सीआईएसएफ कर्मचारी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के दौरान पंजाब की महिलाओं पर कंगना की टिप्पणी से नाखुश थी, जिसमें कंगना ने कहा था कि ये महिलाएं पैसे के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके बाद महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना के बाद कंगना ने इस बार में बात करने के लिए एक वीडियो बयान जारी किया था और पंजाब में आतंकवाद पर सवाल उठाया। उन्होंने वीडियो में कहा था, 'नमस्ते दोस्तो, मुझे मीडिया और मेरे शुभचिंतकों से बहुत सारे फोन आ रहे हैं। मैं सुरक्षित हूं, मैं बिल्कुल ठीक हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो कुछ हुआ, वह सुरक्षा जांच के दौरान हुआ। जब मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर निकली तो सीआईएसएफ की जवान ने मेरे चेहरे पर मारा। उन्होंने मुझे गालियां दीं। जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो महीला ने मुझे बताया कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती है। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता यह है कि हम पंजाब में आतंकवाद से कैसे निपटें?'

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

June 8, 2024 June 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर लगाई मुहर मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर लगाई मुहर
Next Article कनाडा में लगे इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़े पोस्टर कनाडा में लगे इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़े पोस्टर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?