By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कल उपद्रव मचाएंगे खालिस्तानी, भारत ने कनाडा को चेताया- हमारे दूतावासों को कुछ नहीं होना चाहिए…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > कल उपद्रव मचाएंगे खालिस्तानी, भारत ने कनाडा को चेताया- हमारे दूतावासों को कुछ नहीं होना चाहिए…
विदेश

कल उपद्रव मचाएंगे खालिस्तानी, भारत ने कनाडा को चेताया- हमारे दूतावासों को कुछ नहीं होना चाहिए…

Last updated: 2024/01/26 at 2:38 AM
Share
3 Min Read
कल उपद्रव मचाएंगे खालिस्तानी, भारत ने कनाडा को चेताया- हमारे दूतावासों को कुछ नहीं होना चाहिए…
SHARE

गणतंत्र दिवस के मौके पर खालिस्तानी आतंकवादियों की धमकी के बीच भारत ने कनाडा को आगाह किया है।

भारत ने कनाडा से अपने राजनयिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कल यानी 26 जनवरी को कनाडा स्थित भारतीय मिशनों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान खालिस्तानी उपद्रव मचा सकते हैं। भारत ने खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा विरोध प्रदर्शन के खतरे के कारण कनाडा से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा, “हमने भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कनाडाई अधिकारियों को आगाह कर दिया है।” 

पिछले साल 18 सितंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश की संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ट्रूडो ने कहा था कि 18 जून को कनाडाई प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंटों का हाथ था।  

भारत ने निज्जर को आतंकी घोषित किया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। इस पूरे विवाद के बाद, यह पहली बार होगा जब कनाडा में ध्वजारोहण समारोहों सहित सभी मिशनों में राष्ट्रीय समारोह आयोजित किए जाएंगे।

पिछले साल मार्च में ‘वारिस पंजाब दे’ के नेता अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन किया था।

इसके बाद से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। 23 मार्च, 2023 को, प्रदर्शनकारी सड़क को पार कर भारतीय उच्चायोग तक पहुंच गए थे और तोड़फोड़ करने की कोशिश की थी।

इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जून में एक चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में उस विरोध प्रदर्शन को लीड करने के लिए अमृतपाल सिंह के साले अमरजोत सिंह को आरोपी बनाया गया था।

इन उपद्रवियों ने उच्चायोग में धुआं वाले बम फेंके थे। कनाडा पुलिस ने भले ही इस घटना की जांच की थी, लेकिन उसने किसी को अभी तक गिरफ्तारी नहीं किया है।

निज्जर की हत्या के बाद से अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने कनाडा में भारतीय अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी भी तेज कर दी है।

उन्होंने कनाडा में भारत के सबसे वरिष्ठ राजनयिकों की तस्वीरों और नामों के नीचे ‘वांटेड’ शब्द वाले पोस्टरों का इस्तेमाल कर चेतावनी दी है। खालिस्तानियों ने कई मंदिरों को भी निशाना बनाया। 

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

January 26, 2024 January 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाई… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाई…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा जिले के ग्राम ग्राम ढनढनी स्थित जूनी माता मंदिर में पूजा अर्चना की… रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा जिले के ग्राम ग्राम ढनढनी स्थित जूनी माता मंदिर में पूजा अर्चना की…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?