By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > मनोरंजन > खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें
मनोरंजन

खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें

Last updated: 2024/08/17 at 11:32 AM
Share
3 Min Read
खुशी कपूर का बड़ा खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदले नैन-नक्श, मिली तारीफें
SHARE

अभिनेत्रियां खूबसूरत दिखने के लिए अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अक्सर ही अभिनेत्रियों के चेहरे और शरीर में आए बदलाव को नेटिजन्स नोटिस करते हैं और उनपर सर्जरी का आरोप लगाते नजर आते हैं। इस सूची में अब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर का भी नाम जुड़ गया है। हालांकि, स्टारकिड ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात खुलकर स्वीकार की है।

खुशी कपूर ने एक पुराने वीडियो पर टिप्पणी करने वाले एक यूजर को जवाब देते हुए खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत से पहले नाक की सर्जरी और लिप फिलर्स करवाया था। खुशी एक बच्ची के रूप में अपनी मां श्रीदेवी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेती हुई नजर आ रही हैं। खुशी कपूर के पहले के लुक पर गौर फरमाएं तो उनके दांतों पर ब्रेसेस लगे हुए थे। इसी को लेकर एक यूजर ने उनसे सवाल पूछा तो अभिनेत्री ने भी बिना हिचक के प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूली। खुशी ने लिखा, 'लिप फिलर और (नाक वाला इमोजी) हाहाहा।' कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ईमानदारी की सराहना की।

खुशी कपूर के जरिए प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूल किए जाने पर एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'यह बहुत अच्छा है कि वह इसे अपना रही हैं। यह उनकी पसंद है, और वह स्वाभाविक होने का दिखावा नहीं कर रही हैं। उम्मीद है, इससे प्लास्टिक सर्जरी से नफरत रुक जाएगी।' एक अन्य ने कहा, टजब यह इतना स्पष्ट है तो इसे नकारने का कोई मतलब नहीं है। कई अभिनेत्रियां ऐसा करती हैं, लेकिन खुशी ने इसे स्वीकारा जो काबिल-ए-तारीफ है।' 

'द आर्चीज' से अपना अभिनय डेब्यू करने वालीं खुशी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी लाइमलाइट बटोरती हैं। कथित तौर पर वह फिल्म से अपने को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। दोनों को कई अवसरों पर एक साथ देखा जा चुका है। हालांकि, न तो खुशी और न ही वेदांग ने इन खबरों की पुष्टि की है। काम के मोर्चे पर, आने वाले दिनों में खुशी कपूर को रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'नादानियां' में देखा जाएगा। 

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी भस्मारती में महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम तक पहुंचे कुत्ते, लड़ाई से भक्तों के बीच मची अफरा-तफरी
Next Article प्रदेश सरकार ने डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिरों को सरकारी नौकरी देने का नियम समाप्त किया प्रदेश सरकार ने डाकुओं की सूचना देने वाले मुखबिरों को सरकारी नौकरी देने का नियम समाप्त किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?