By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सौ रुपये में बिकी करोड़ों की जमीन! पूर्व मंत्री की पत्नी पर एसीबी का शिकंजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सौ रुपये में बिकी करोड़ों की जमीन! पूर्व मंत्री की पत्नी पर एसीबी का शिकंजा
छत्तीसगढ़राज्य

सौ रुपये में बिकी करोड़ों की जमीन! पूर्व मंत्री की पत्नी पर एसीबी का शिकंजा

News Desk
Last updated: 2025/08/13 at 6:20 PM
News Desk
Share
3 Min Read
सौ रुपये में बिकी करोड़ों की जमीन! पूर्व मंत्री की पत्नी पर एसीबी का शिकंजा
SHARE

कोटा

जिले में सांगोद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंदनपुर की तत्कालीन सरपंच मीना कंवर और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ पद के दुरुपयोग और अनियमितता का मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पास पहुंच गया है। सांगोद के उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने मामले को लेकर राज्य सरकार को शिकायत की थी। जांच के उपरांत अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उपसचिव इंद्रजीत सिंह ने एसीबी को मामला भेजा। कुंदनपुर में पिछले 10 वर्षों से मीना कंवर सरपंच हैं, जो पूर्व मंत्री भरत सिंह की पत्नी हैं।

सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं और उप प्रधान ओम नागर अडूसा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मामले की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कुंदनपुर, पंचायत समिति सांगोद के ग्राम अडूसा में विवादित भूमि (खसरा नंबर 317, क्षेत्रफल 0.07 हैक्टेयर) पर विधायक कोष से गलत स्वीकृति लेकर निर्माण कराने, चारागाह भूमि पर पट्टे जारी करने और सरपंच के 10 वर्ष के कार्यकाल की जांच के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने तत्कालीन सरपंच के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज कराया।

ग्राम पंचायत कुंदनपुर की सरपंच मीना कंवर ने ग्राम किशनपुरा की चारागाह भूमि को आबादी में परिवर्तित कर वर्ष 2021 में बेशकीमती भूमि पर एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों को 100 रुपए की दर से पट्टे जारी कर दिए, जबकि यह पट्टे डीएलसी दर पर जारी होने चाहिए थे। इससे राज्य सरकार को राजस्व हानि हुई। जिन व्यक्तियों को पट्टे जारी किए गए उनमें लक्ष्मण राजपूत, ईश्वर राजपूत, अर्जुन राजपूत और दिनेश धाकड़ शामिल हैं, जिन्होंने आवंटित भूमि से अधिक क्षेत्र पर अतिक्रमण कर मकान और दुकानें बना लीं। विभाग ने इन पट्टों को निरस्त करने की अनुशंसा की है।

इसी तरह ग्राम अडूसा में विवादित भूमि (खसरा नंबर 317, 0.07 हैक्टेयर) पर विधायक कोष से गलत स्वीकृति लेकर निर्माण कराया गया, जो नियमों के विपरीत था। ग्राम कुंदनपुर में सांगोद–पलायथा मेन रोड पर नर्सरी भवन सूरज चौक का निर्माण भी अनियमित पाया गया। यह भवन आबादी भूमि के साथ-साथ निजी खातेदारी भूमि पर भी बनाया गया, जबकि पुरानी नर्सरी की चारदीवारी और एक कमरा जो कि 35-40 वर्ष पुराना था, उसे तोड़कर सामुदायिक उपयोग में ले लिया गया।

 

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk August 13, 2025 August 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खड़े पिकअप से टकराई बुलेट, युवक की दर्दनाक मौत खड़े पिकअप से टकराई बुलेट, युवक की दर्दनाक मौत
Next Article 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…. 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?