By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजकोट में मंधाना बनीं भारत की सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी, हरमनप्रीत का तोड़ा रिकॉर्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > राजकोट में मंधाना बनीं भारत की सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी, हरमनप्रीत का तोड़ा रिकॉर्ड
खेल

राजकोट में मंधाना बनीं भारत की सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी, हरमनप्रीत का तोड़ा रिकॉर्ड

News Desk
Last updated: 2025/01/15 at 3:23 PM
News Desk
Share
3 Min Read
राजकोट में मंधाना बनीं भारत की सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी, हरमनप्रीत का तोड़ा रिकॉर्ड
SHARE

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना मैदान पर हों और रनों की बरसात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. मंधाना ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए एक बार फिर कमाल पारी खेली है. टीम इंडिया की कप्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तूफानी सेंचुरी लगाई. मंधाना ने सिर्फ 70 गेंदों में शतक लगाया. मंधाना भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. मंधाना ने हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 87 गेंदों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था. मंधाना के लिए ये शतक इसलिए भी खास है क्योंकि ये वनडे क्रिकेट में उनका 10वां शतक है. वो ये कारनामा करने वाली दुनिया की चौथी और भारत की पहली खिलाड़ी हैं. साल 2025 में मंधाना ने पहली बार शतकीय आंकड़ा छुआ है.

मंधाना का रिकॉर्डतोड़ शतक
स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ क्रीज पर उतरते ही तूफानी अंदाज में बैटिंग की. इस खिलाड़ी ने पावरप्ले में उन्होंने प्रतिका रावल के साथ 90 रन जोड़ दिए. इस दोनों खिलाड़ियों ने महज 77 गेंदों में शतकीय साझेदारी की. मंधाना ने 2 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. मंधाना यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने अपनी पारी को और तेज करते हुए अगली 31 गेंदों में शतक लगा दिया. मंधाना ने अपने शतक में 4 छक्के और 9 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का रहा.

मंधाना ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक के साथ ही एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. मंधाना दुनिया की पहली लेफ्ट हैंड महिला बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 10 शतक लगाए हैं. मंधाना से पहले मैग लैनिंग, सूजी बेट्स और टैमी ब्यूमॉन्ट ने वनडे में 10 से ज्यादा शतक लगाए हैं और ये सभी दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं.

मंधाना की कमाल फॉर्म है
मंधाना की फॉर्म पिछले काफी वक्त से कमाल चल रही है. इस खिलाड़ी ने पिछले 10 इंटरनेशनल मुकाबलों में 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं. सिर्फ एक पारी में वो सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुई हैं. साफ है मंधाना की फॉर्म जबतक ऐसी रही वो कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं. वैसे मंधाना के पास दोहरा शतक लगाने का मौका था लेकिन ये खिलाड़ी 80 गेंदों में 135 रन बनाकर आउट हो गई.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk January 15, 2025 January 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अजय देवगन की ‘शैतान 2’ का ऐलान, क्या नया हॉरर यूनिवर्स बनेगा? अजय देवगन की ‘शैतान 2’ का ऐलान, क्या नया हॉरर यूनिवर्स बनेगा?
Next Article कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ बांग्लादेश में क्यों बैन हुई? कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ बांग्लादेश में क्यों बैन हुई?
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?