By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मनीष सिसोदिया का दावा: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को मिलेगी बंपर जीत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मनीष सिसोदिया का दावा: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को मिलेगी बंपर जीत
राज्य

मनीष सिसोदिया का दावा: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को मिलेगी बंपर जीत

News Desk
Last updated: 2025/01/18 at 11:26 AM
News Desk
Share
6 Min Read
मनीष सिसोदिया का दावा: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को मिलेगी बंपर जीत
SHARE

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली शहर का सियासी माहौल एक बार फिर केजरीवाल की वापसी का संकेत दे रहा है। उन्होंने दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलेगी और केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतरे सिसोदिया ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि वह फिर से उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा, ''दिल्ली में 'AAP' आराम से सरकार बनाएगी। सीटों की संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन सियासी माहौल को देखते हुए यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि 'AAP' आराम से सत्ता बरकरार रखने की स्थिति में है। लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।''

केजरीवाल ने लोगों का जीवन बनाया आसान
उन्होंने कहा कि लोगों को केजरीवाल पर भरोसा है, क्योंकि उन्होंने बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करके उनका जीवन आसान बना दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित आठवें वेतन आयोग के गठन का दिल्ली के विधानसभा चुनावों पर कोई असर पड़ेगा, सिसोदिया ने कहा कि कर्मचारी भी जानते हैं कि वे पिछले 10 वर्षों से एक ऐसी सरकार के लिए काम कर रहे हैं, जो केवल दावे करती है। उन्होंने कहा, "लोग जानते हैं कि यह सिर्फ चुनाव पूर्व घोषणा भर है। क्या पता वे बाद में यह न कह दें यह चुनावी जुमला था या फिर इसे पांच साल बाद लागू किया जाएगा।"

झूठ फैला रही है BJP
सिसोदिया ने कहा कि BJP यह "झूठ" फैला रही है कि कथित आबकारी नीति घोटाले में आरोपी केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। सिसोदिया ने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि BJP मान रही है कि केजरीवाल दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। BJP के इस दुष्प्रचार में उसकी निराशा छिपी है कि वह चुनाव हार रही है। "उन्होंने कहा, "उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। कुछ मामूली, अस्थायी शर्तें हैं, जिन्हें मेरे मामले की तरह ही हटा दिया जाएगा, लेकिन BJP यह झूठ फैला रही है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।"

जंगपुरा की सड़कों की हालत सुधार दूंगा
'AAP' नेता ने कहा कि उनका प्रचार अभियान सुचारू रूप से चल रहा है । उन्होंने दावा किया कि जंगपुरा के लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में पहचानते हैं, जिसने जमीनी स्तर पर काम किया और दिल्ली में स्कूलों का कायापलट कर दिया। उन्होंने कहा, "जंगपुरा के लोग कह रहे हैं कि अगर सिसोदिया विधायक चुने गए, तो उनका उपमुख्यमंत्री बनना तय है। मेरे पास कोई पद होगा या नहीं, यह भविष्य की बात है, लेकिन मैंने लोगों से वादा किया है कि अगर वे मुझे अपने विधायक के रूप में चुनते हैं, तो मैं पांच साल में जंगपुरा की हर सड़क की हालत वैसे ही सुधार दूंगा, जैसे मैंने स्कूलों की तस्वीर बदल दी।"

हम BJP को मनमानी नहीं करने देंगे
सिसोदिया ने कहा कि अगर 'AAP' दिल्ली में सत्ता बरकरार रखती है, तो वह BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को हर मामले में दखल नहीं देने देगी। उन्होंने कहा, "वे 2015 से वहीं हैं। वे भी वही हैं और हम भी वही हैं। अगर उनकी चली, तो सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे, नयी बसें नहीं खरीदी जाएंगी, स्कूल-अस्पताल नहीं बनेंगे, बिजली मुफ्त नहीं मिलेगी। हम उन्हें मनमानी नहीं करने देंगे। हम लोगों के लिए काम करेंगे।"BJP के इस दावे पर कटाक्ष करते हुए कि वह 25 साल से अधिक समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है, सिसोदिया ने कहा कि BJP को पहले यह बताना चाहिए कि उनका "दूल्हा"(दिल्ली में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा) कौन है। उन्होंने कहा, "BJP के लोग 'बिन दूल्हे की बारात' की तरह हैं। उनके पास लोगों के लिए कोई सपना, कोई दृष्टिकोण या कोई टीम नहीं है। उनके पास सिर्फ गालियां और पैसा है। वे खुलेआम नकद, जूते और साड़ियां बांट रहे हैं। BJP को पता होना चाहिए कि दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। वे पैसे के लालच में अपना वोट नहीं बेचेंगे।”

केजरीवाल एक दूरदर्शी एवं ईमानदार नेता
 केजरीवाल के खिलाफ BJP के अभियान के 'शीशमहल' और शराब 'घोटाले' जैसे भ्रष्टाचार के आरोपों पर केंद्रित होने पर सिसोदिया ने कहा कि लोग जानते हैं कि केजरीवाल एक दूरदर्शी एवं ईमानदार नेता हैं और वह भ्रष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, "वे जितना चाहें आरोप लगा सकते हैं, जितना चाहें झूठ बोल सकते हैं, लेकिन लोग जानते हैं कि जिस पार्टी ने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल बनाए और 24 घंटे बिजली AAP सुनिश्चित की, उसका नेता भ्रष्ट नहीं है।"सिसोदिया ने इस बात पर जोर दिया कि 'AAP' सरकार खतरे में नहीं है और केजरीवाल के पास 'महिला सम्मान योजना' के तहत प्रत्येक महिला को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता देने सहित उन योजनाओं को क्रियान्वित करने का खाका है, जिनकी उन्होंने घोषणा की है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 18, 2025 January 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Next Article बचपन प्ले स्कूल के विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन का लिया नजारा बचपन प्ले स्कूल के विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन का लिया नजारा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?