By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक की सेवायें ठप, दुनिया परेशान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक की सेवायें ठप, दुनिया परेशान
देश

माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक की सेवायें ठप, दुनिया परेशान

Last updated: 2024/07/19 at 4:47 PM
Share
5 Min Read
माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक की सेवायें ठप, दुनिया परेशान
SHARE

माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक की सेवाओं के ठप होने का असर शेयर बाजार के कारोबारियों पर भी पड़ा है। शेयर बाजार की कई ब्रोकरेज सेवाओं और बैंकों ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी है। ब्रोकरेज फर्म 5पैसा और आईआईएफएल ने अपने ग्राहकों से कहा है कि उनका सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी के कारण प्रभावित हुआ है। 5पैसा ने एक्स पर बताया, 'क्राउडस्ट्राइक/माइक्रोसॉफ्ट जो हमें साइबर सुरक्षा समाधान मुहैया कराते हैं, में एक वैश्विक आउटेज आने के कारण हमारे सिस्टम प्रभावित हुए हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द इसे बहाल करने के लिए उन दोनों कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।" फिलहाल राहत की खबर यह है कि भारतीय शेयर बाजार बीएसई और एनएसई इस आउटेज से अब तक अप्रभावित हैं। कई देशों में स्टॉक एक्सचेंजों के कामकाज में व्यवधान की खबरों के बीच भारत के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को बताया कि इस वैश्विक आउटेज का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। एनएसई ने कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर सामान्य ढंग से कामकाज चल रहा है। एक्सचेंज के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "एनएसई और एनसीएल (एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड) आज सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।" भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने भी कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज से एसबीआई का सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ है। उधर, बैंकों सहित दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट उपयोगकर्ताओं को परेशानी के बाद कंपनी बताया है कि वह धीरे-धीरे माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और उसकी सेवाओं तक पहुंच को प्रभावित करने वाली समस्या को ठीक कर रहा है। इसके अलावे, एंजेल वन, नुवामा, मोतीलाल ओसवाल पर ट्रेडिंग करने वाले कारोबारियों ने भी तकनीकी परेशानी आने की जानकारी दी है। परेशान कारोबारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने नुकसान के लिए ब्रोकरेज फर्म्स से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अपने सौंदों को बेचने परेशानी हुई।  क्योंकि एप पर कोई पेंडिंग ऑर्डर नहीं दिख रहा था। 

Contents
लंदन स्टॉक एक्सचेंज का कामकाज प्रभावित हुआऑस्ट्रेलिया में समाचार और बैकिंग सेवाएं हुईं बाधितन्यूजीलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन तक तकनीकी खराबी से परेशानी

लंदन स्टॉक एक्सचेंज का कामकाज प्रभावित हुआ

लंदन स्टॉक एक्सचेंज का वर्कस्पेस न्यूज और डेटा प्लेटफॉर्म भी माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी के कारण प्रभावित हुआ। वहीं, भारतीय शेयर बाजार बीएसई और एनएसई पर फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट की खराबी के बड़े असर की कोई  जानकारी सामने नहीं आई है।  हालांकि, बैंकों और एयरलाइंस सहित दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के उपयोगकर्ताओं ने व्यापक आउटेज की जानकारी दी है। टेक कंपनी ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुद्दे हल करने की कोशिश की जा रही है। भारत में  इंडिगो, अकासा एयरलाइंस और स्पाइसजेट सहित कई विमानन कंपनियों के परिचालन पर भी इस आउटेज का असर पड़ा है। उन्हें बड़ी संख्या में अपने विमानों को रद्द करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया में समाचार और बैकिंग सेवाएं हुईं बाधित

ऑस्ट्रेलिया में समाचार आउटलेट्स ने बताया है कि बैंक सेवाएं बुरी तरह बाधित हुईं हैं। बैंकों ने अपने कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच खो दी है। ऑस्ट्रेलिया में समाचार आउटलेट एबीसी और स्काई न्यूज अपने टीवी और रेडियो चैनलों पर प्रसारण करने में असमर्थ रहे। उन्होंने अपने विंडोज-आधारित कंप्यूटरों के अचानक बंद होने की सूचना दी। कुछ समाचार एंकर अंधेरे कार्यालयों से ऑनलाइन लाइव प्रसारण करते दिखे। उनके कंप्यूटर पर खाली ब्लू स्क्रीन (blue screen of death) दिखा। इस तकनीकी खराबी के दौरान भुगतान प्रणाली भी आउटेज का शिकार हो गया जिससे खरीदार कुछ सुपरमार्केट और दुकानों पर भुगतान भी नहीं कर पा रहे थे। 

न्यूजीलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन तक तकनीकी खराबी से परेशानी

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैंक, कॉमनवेल्थ बैंक ने कहा है कि कुछ ग्राहक अचानक शुरू हुई इस तकनीकी खराबी के कारण पैसे ट्रांसफर करने में असमर्थ थे। न्यूजीलैंड के कुछ बैंकों ने भी खुद के ऑफलाइन होने की जानकारी दी है। न्यूजीलैंड के बैंकों एएसबी और किवीबैंक ने कहा कि उनकी सेवाएं बंद हैं। अमेरिका में, एफएए ने कहा कि एयरलाइंस यूनाइटेड, अमेरिकन, डेल्टा और एलीगेंट सभी को ग्राउंडेड कर दिया गया था। ब्रिटेन में एयरलाइंस, रेलवे और टेलीविजन स्टेशन कंप्यूटर इस आउटेज के शिकार हुए हैं।  बजट एयरलाइन रायनएयर, ट्रेन ऑपरेटर ट्रांसपेनिन एक्सप्रेस और गोविया टेम्सलिंक रेलवे के अलावे समाचार चैनल स्काई न्यूज भी माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हुआ।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

July 19, 2024 July 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रीलंका दौरे पर टीम चयन को लेकर विवादों में आये गंभीर  श्रीलंका दौरे पर टीम चयन को लेकर विवादों में आये गंभीर 
Next Article तीन महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट के नेटवर्क में लगी थी सेंध तीन महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट के नेटवर्क में लगी थी सेंध
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?