By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इतने पढ़े-लिखे हैं मोदी के मंत्री……चिराग ने बीच में छोड़ी पढ़ाई 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > इतने पढ़े-लिखे हैं मोदी के मंत्री……चिराग ने बीच में छोड़ी पढ़ाई 
राजनीती

इतने पढ़े-लिखे हैं मोदी के मंत्री……चिराग ने बीच में छोड़ी पढ़ाई 

Last updated: 2024/06/10 at 8:09 PM
Share
5 Min Read
इतने पढ़े-लिखे हैं मोदी के मंत्री……चिराग ने बीच में छोड़ी पढ़ाई 
SHARE

नई दिल्ली । लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए राजनैतिक साइंस की डिग्री प्राप्त की है।
राजनाथ सिंह: 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के भभुआरा में पैदा हुए राजनाथ सिंह भाजपा के बड़े नेता हैं। उन्होंने फीजिक्स में मास्टर डिग्री ली है। उनकी पढ़ाई गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पूरी हुई। उसके बाद वह केबी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मिर्जापुर, यूपी में फीजिक्स के लेक्चरर भी रहे।

  • अमित शाह: गांधीनगर, गुजरात से भाजपा के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को हुआ था। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है।
  • नितिन गडकरी: नागपुर, महाराष्ट्र से चुनाव जीतने वाले भाजपा के नितिन गडकरी का जन्म नागपुर में 27 मई 1957 को हुआ था। उन्होंने पहले बीकॉम किया। उसके बाद एलएलबी की डिग्री पूरी की। गडकरी की पढ़ाई जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से हुई है।
  • जेपी नड्डा: भाजपा के नेता जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को हिमाचल में हुआ था। लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना में हुई। उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल पटना से पढ़ने के बाद पटना यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री ली। उसके बाद हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की।
  • शिवराज सिंह चौहान: 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के सीहोर में पैदा हुए शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्होंने विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्रीमंडल के मंत्री चौहान यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्होंने भोपाल यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में एमए किया है।
  • निर्मला सीतारमण: बीजेपी लीडर निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। निर्मला ने एमए इकोनॉमिक्स, एमफिल की डिग्री पूरी की है। उन्होंने सीतालक्ष्मी रामस्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से पढ़ाई की है।
  • एस जयशंकर: सुब्रमण्यम जयशंकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से केमिस्ट्री में बैचलर डिग्री ली। उसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया। उसके बाद जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने न्यूक्लियर डिप्लोमेसी में स्पेशलाइजेशन किया है।
  • पीयूष गोयल: 13 जून 1964 को मुंबई में जन्मे पीयूष गोयल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट भी रहे हैं। उन्होंने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद जय हिंद कॉलेज मुंबई, एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई से बीकॉम और एलएलबी किया। इसके अलावा पीयूष गोयल ने आईसीएआई नई दिल्ली से सीए की पढ़ाई पूरी की है।
  • चिराग पासवान: बिहार के चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता हैं। चिराग पासवान की उम्र 42 साल है। लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद चिराग पासवान मोदी कैबिनेट में मंत्री बने हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। वह कंप्यूटर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी से बीटेक कर रहे थे। लेकिन 2005 में दूसरे ही सेमेस्टर के बाद कोर्स अधूरा छोड़ दिया।
  • ललन सिंह: राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर, बिहार से जीतने वाले जदयू नेता हैं। 24 जनवरी 1955 को पटना में जन्मे ललन सिंह ने टीएनबी कॉलेज, भागलपुर यूनिवर्सिटी से बीए हिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई की है।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया: गुना, मध्यप्रदेश की सीट से लोकसभा में बड़ी जीत दर्ज करने वाले बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल, देहरादून से हुई। उसके बाद एमए और एमबीए की डिग्री हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी (ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस), कैलिफोर्निया, अमेरिका से ली।

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

June 10, 2024 June 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नतीजे बताते हैं कि जनता का आपमें भरोसा है; मोदी के PM बनने पर नवाज शरीफ भी कर रहे तारीफ… नतीजे बताते हैं कि जनता का आपमें भरोसा है; मोदी के PM बनने पर नवाज शरीफ भी कर रहे तारीफ…
Next Article इमरजेंसी ब्रेक लगा पायलट ने टाला एक बड़ा हादसा  इमरजेंसी ब्रेक लगा पायलट ने टाला एक बड़ा हादसा 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?