By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लालकृष्ण आडवाणी से मिले उनके 60 साल के साथी मुरली मनोहर जोशी, जानें क्या कहा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > लालकृष्ण आडवाणी से मिले उनके 60 साल के साथी मुरली मनोहर जोशी, जानें क्या कहा…
देश

लालकृष्ण आडवाणी से मिले उनके 60 साल के साथी मुरली मनोहर जोशी, जानें क्या कहा…

Last updated: 2024/02/04 at 10:19 AM
Share
3 Min Read
लालकृष्ण आडवाणी से मिले उनके 60 साल के साथी मुरली मनोहर जोशी, जानें क्या कहा…
SHARE

मोदी सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

बीजेपी के ही वयोवृद्ध नेता मुरलीमनोहर जोशी ने शनिवार को आडवाणी के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और बधाई दी।

जोशी ने कहा कि उनका बड़ा सौभाग्य रहा है कि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख और एलके आडवाणी के साथ काम करने का मौका मिला। 

90 साल के मुरलीमनोहर जोशी ने कहा, हमें बहुत खुशी हो रही है कि लाल कृष्ण आडवाणी जी को देश के सबसे प्रतिष्ठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा रहा है। मेरा सौभाग्य रहा है कि भारत रत्न अटल जी के साथ भी हमें काम करने का मौका मिला।

मैं और आडवाणी जी 60 साल तक साथ रहे। बता दें कि शनिवार को भी पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी दी थी कि 96 साल के आडवाणी को भारत रत्न से  नवाजा जाएगा। 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी तंज कसा था और कहा था कि आडवाणी उन नेताओं में हैं जिन्होंने एक पार्टी और परिवारवाद की राजनीति से लोकतंत्र को मुक्त कराने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

बता दें कि मोदी सरकार में यह सातवां भारतरत्न सम्मान है। इससे पहले कर्पूरी ठाकुर, मदन मोहन मालवीय,अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणव मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। 

वहीं इस सम्मान के ऐलान के बाद आडवाणी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं है बल्कि जीवनभर जिन आदर्शों औऱ सिद्धांतों का पालन किया है उनका भी सम्मान है।

उन्होंने भारत रत्न को स्वीकार करने का ऐलान किया। वहीं भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नड्डा ने कहा कि इस फैसले से पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान हुआ है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस फैसले के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए आडवाणी को लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं। एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि आडवाणी ने देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया है।

इसके अलावा पक्ष और विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी  सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 4, 2024 February 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: रविवार 4 फरवरी को भी होगी किसानों से धान खरीदी… रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: रविवार 4 फरवरी को भी होगी किसानों से धान खरीदी…
Next Article रायपुर : संयुक्त अनियमित कर्मचारी और मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ ने उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का किया अभिनंदन… रायपुर : संयुक्त अनियमित कर्मचारी और मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ ने उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का किया अभिनंदन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?