By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में मितान योजना का नाम बदला, आम लोगों को घर बैठे मिलेंगी 27 तरह की सुविधाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में मितान योजना का नाम बदला, आम लोगों को घर बैठे मिलेंगी 27 तरह की सुविधाएं
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में मितान योजना का नाम बदला, आम लोगों को घर बैठे मिलेंगी 27 तरह की सुविधाएं

Last updated: 2024/08/01 at 7:50 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ में मितान योजना का नाम बदला,  आम लोगों को घर बैठे मिलेंगी 27 तरह की सुविधाएं
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने मितान योजना का नाम बदल दिया है। भूपेश बघेल की सरकार में शुरू की गई मितान योजना का नाम अब मोर संगवारी कर दिया गया है। इसके संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पहला मौका नहीं है जब सरकार ने भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों को बदला हो। इससे पहले भी सरकार ने कई योजनाओं के नाम बदले थे।

घर बैठे मिलती हैं 27 सुविधाएं
मितान योजना के अतंर्गत लोगों को शासकीय सुविधाएं घर बैठे मिलती थी। अब इसे मितान की जगह मोर संगवारी कर दिया गया है। इस योजना के लिए ऐप भी जारी कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री और राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री अरुण साव ने हाल ही में चार नई नगरपालिकों में इस योजना का विस्तार किया था। मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया नगरपालिका के लोगों को भी अब इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

भूपेश बघेल ने शुरू की थी योजना
छत्तीसगढ़ में मितान योजना की शुरुआत कांग्रेस की सरकार में हुई थी। तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने 22 अप्रैल 2022 को मितान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लोगों को घर बैठे कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

किन सुविधाओं का मिलता है लाभ
इस योजना के जरिए लोग जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, असंगठित कर्मकार पंजीयन एवं सुधार पैन कार्ड का पंजीयन एवं सुधार सहित 27 प्रकार की सुविधाएं घर बैठे मिलती हैं। इसके लिए आम लोगों को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। इन लोगों को इस योजना का लाभ लेना है वह लोग घर बैठे टोल-फ्री नंबर 14545 में कॉल कर इसके बारे जानकारी ले सकते हैं।

सिर्फ नाम बदला है शर्ते नहीं
मितान योजना का नाम बदलकर मोर संगवारी किया गया है। इस योजना के नाम में बदलाव किया गया है। बाकी इस योजना की शर्तों और सुविधाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पहले की तरह ही इस योजनाओं में सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 1, 2024 August 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से दिया रक्षाबंधन का तोहफा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से दिया रक्षाबंधन का तोहफा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?