By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नवीन जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले मिली पहली महिला जिला पंचायत सीईओ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नवीन जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले मिली पहली महिला जिला पंचायत सीईओ
छत्तीसगढ़राज्य

नवीन जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले मिली पहली महिला जिला पंचायत सीईओ

News Desk
Last updated: 2025/01/20 at 10:15 AM
News Desk
Share
2 Min Read
नवीन जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले मिली पहली महिला जिला पंचायत सीईओ
SHARE

 

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को महिला जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले पहली महिला जिला पंचायत सीईओ मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों की जारी की गई तबादला सूची में कोरिया जिले की अपर कलेक्टर अंकिता सोम को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अंकिता सोम नई जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की पहली जिला पंचायत सीईओ होंगी। कोरिया से कटकर अलग जिला पंचायत बने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत में पहली बार जिला पंचायत के चुनाव होंगे। शनिवार को अंकिता सोम ने कार्यालय पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया है। अंकिता सोम ने कहा बेहतर तरीके से नए जिला पंचायत का निर्वाचन करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी। वही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिला पंचायत क्षेत्र के हर पंचायत में पहुंचाने के लिए वे कार्य करेंगी। अंकिता सोम ने आशा जताई कि सभी के सहयोग एवं समन्वय से शासन के जनहितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास उनके द्वारा किया जायेगा। गौरतलब है कि अंकिता सोम 2014 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर है। इससे पहले वे कोरिया जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। इसके अलावा वे दुर्ग और गरियाबंद जिले में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। नए जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पंचायत का अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए पहले ही आरक्षित हुआ है। अब पहली जिला पंचायत सीईओ के पद पर अंकिता सोम द्वारा पदभार संभालने के बाद नए जिला पंचायत की कमान नारी शक्ति के हाथों में होगी।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 20, 2025 January 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नगरीय निकाय चुनाव: जनता के हित में और नगर के विकास पर होगा घोषणा पत्र: दीपक बैज नगरीय निकाय चुनाव: जनता के हित में और नगर के विकास पर होगा घोषणा पत्र: दीपक बैज
Next Article राहुल गांधी को हर चीज फर्जी नजर आती है, वह खुद फर्जीवाड़े के सरदार  राहुल गांधी को हर चीज फर्जी नजर आती है, वह खुद फर्जीवाड़े के सरदार 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?