By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-गरियाबंद के बम्हनी में लगा जनमन शिविर, 7 कमार सदस्यों को मौके पर दिए नए राशन कार्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-गरियाबंद के बम्हनी में लगा जनमन शिविर, 7 कमार सदस्यों को मौके पर दिए नए राशन कार्ड
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-गरियाबंद के बम्हनी में लगा जनमन शिविर, 7 कमार सदस्यों को मौके पर दिए नए राशन कार्ड

Last updated: 2024/09/01 at 4:05 PM
Share
2 Min Read
छत्तीसगढ़-गरियाबंद के बम्हनी में लगा जनमन शिविर, 7 कमार सदस्यों को मौके पर दिए नए राशन कार्ड
SHARE

गरियाबंद/रायपुर.

प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पीएम जनमन शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले में शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवस जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मरोदा के आश्रित ग्राम बम्हनी में पीएम जनमन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 07 कमार जनजाति के हितग्राहियों को मौके पर ही नए राशन कार्ड का वितरण किया गया, जिसमें चमरू कमार, कमला बाई कमार, सावित्री कमार, बृज बाई, आसबती कमार, श्याम बाई एवं फुलेश्वरी कमार को राशन कार्ड दिया गया। नए राशन कार्ड बन जाने से अब उनके परिवार को प्रतिमाह रियायत दर पर चांवल, शक्कर एवं नमक सहित खाद्यान्न मिलेगी। साथ ही अब पास के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से आसानी से यह खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। राशन कार्ड बन जाने से सभी सदस्यों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शासन का आभार जताया। इसी प्रकार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 कमार परिवारों का बीपी, शुगर हेल्थ चेकअप भी किया गया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में जनाबाई कमार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।  कृषि विभाग द्वारा कमलेश कमार को रागी वितरण किया गया।  भुवनेश्वर कमार का आधार कार्ड एवं महेंद्र का किसान क्रेडिट कार्ड स्थल पर बनाकर प्रदान किया गया। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कमार बस्ती में जाकर केन्द्र व राज्य सरकार  की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान शिविर में श्री अमजद जाफ़री, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबन्द श्री राकेश साहू, विकास विस्तार अधिकारी, श्री दुर्गेश प्रसाद साहू क्षेत्रीय समन्वयक, सरपंच और पंच एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 1, 2024 September 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-गरियाबंद के बम्हनी में लगा जनमन शिविर, 7 कमार सदस्यों को मौके पर दिए नए राशन कार्ड छत्तीसगढ़-गरियाबंद के बम्हनी में लगा जनमन शिविर, 7 कमार सदस्यों को मौके पर दिए नए राशन कार्ड
Next Article छत्तीसगढ़-बेमेतरा में ऑनलाइन ट्रेडिंग एप से 33 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार लेकिन मास्टर माइंड फरार छत्तीसगढ़-बेमेतरा में ऑनलाइन ट्रेडिंग एप से 33 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार लेकिन मास्टर माइंड फरार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?