By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम
देश

नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम

Last updated: 2024/06/12 at 11:18 AM
Share
3 Min Read
नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम
SHARE

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लगातार तीसरी बार भाजपा नीत एनडीए की सरकार सत्ता में है। रविवार को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों ने भी गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार को पीएम मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया और लगातार तीसरी बार नितिन गडकरी को सड़क-परिवहन मंत्रालय दिया गया। इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 में भी गडकरी को यह मंत्रालय ही सौंपा गया था। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला।  

कार्यभार संभालने के बाद गडकरी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने पोस्ट में मोदी 3.0 कैबिनेट में फिर से एक बार इसी मंत्रालय का कार्यभार सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत तेजी से विश्व स्तरीय आधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होगा। नितिन गडकरी को भारत के राजमार्ग पुरुष के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने 10 वर्षों में देश में 54,858 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण में भूमिका निभाई है। 67 वर्षीय गडकरी सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे हैं। बता दें कि 2009 में गडकरी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था, इसी के साथ राष्ट्रीय राजनीति में उनका प्रवेश हुआ। बुधवार को नितिन गडकरी अपना पदभार संभालने कार्यालय पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे।

निर्मला सीतारमण ने भी संभाला कार्यभार
नितिन गडकरी के अलावा निर्मला सीतारमण ने भी बुधवार को वित्त मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला। सीतारमण को लगातार दूसरी बार वित्त मंत्रालय सौंपा गया है। इससे पहले उन्हें यह कार्यभार 2019 में सौंपा गया था। नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय पहुंचने पर वित्त सचिव टीवी सोमनाथन और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने सीतारमण का स्वागत किया।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 और राज्यसभा की कार्यवाही 27 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 और राज्यसभा की कार्यवाही 27 जून से
Next Article नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम नितिन गडकरी ने संभाला सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री का कार्यभार सीतारमण ने भी शुरू किया काम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?