By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू…
विदेश

तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू…

Last updated: 2024/06/21 at 11:06 AM
Share
3 Min Read
तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू…
SHARE

इजरायल और हमास के साथ जारी जंग में लेबनानी समूह हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल को चेतावनी दी है।

हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे पूर्ण रूप से युद्ध की स्थिति में आ गए तो इजरायल में कोई भी जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

हिजबुल्लाह प्रमुख ने साथ ही साइप्रस को इजरायल की मदद करने के लिए धमकी भी दी है। हसन नसरल्लाह ने साइप्रस को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इजरायल के लिए अपने हवाई अड्डे खोले तो उसे भी नुकसान होगा।

अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नसरल्लाह ने एक टीवी पर दिए अपने बयान मे कहा, “दुश्मन अच्छी तरह से जानता है कि हमने खुद को सबसे बुरी स्थिति के लिए भी तैयार कर लिया है। अगर जंग हुई तो और कोई भी जगह हमारे रॉकेटों से नहीं बचेगी।”

नसरल्लाह ने कहा कि उनके ईरान समर्थित समूह को सूचित किया गया था कि अगर हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई अड्डों पर हमला किया तो इजराइल साइप्रस में हवाई अड्डों और ठिकानों का उपयोग कर सकता है।

बता दें कि साइप्रस यूरोपीय संघ का एक सदस्य है, जिसके इजरायल और लेबनान के साथ अच्छे संबंध हैं। साइप्रस दोनों देशों के तट के करीब स्थित है।

वहीं नसरल्लाह ने धमकी भरे लहजे में कहा, “लेबनान को निशाना बनाने के लिए इजरायली दुश्मन के लिए साइप्रस के हवाई अड्डों और ठिकानों को खोलना का मतलब होगा कि साइप्रस सरकार युद्ध का हिस्सा है, और इसका मतलब युद्ध के बदले युद्ध ही होता है।”

उल्लेखनीय है कि आठ अक्टूबर, 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया। इसके एक दिन पहले इजरायल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल की ओर रॉकेट दागे गए थे।

इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी गोलीबारी की। लेबनानी सुरक्षा और चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार संघर्ष की शुरुआत के बाद से 540 लोग मारे गए हैं, जिनमें 346 हिजबुल्लाह सदस्य और 100 नागरिक शामिल हैं।

The post तुम्हारे देश में कोई जिंदा नहीं बचेगा, हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी युद्ध की खुली धमकी; क्या करेंगे नेतन्याहू… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article किम जोंग की शान में पुतिन ने नहीं छोड़ी कमी, गिफ्ट की शानदार ऑरस सीनेट कार; जानिए कितनी है कीमत… किम जोंग की शान में पुतिन ने नहीं छोड़ी कमी, गिफ्ट की शानदार ऑरस सीनेट कार; जानिए कितनी है कीमत…
Next Article मुकेश अंबानी का फेक वीडियो देख शेयर में लगा दिया पैसा, ठगी गई महिला डॉक्टर… मुकेश अंबानी का फेक वीडियो देख शेयर में लगा दिया पैसा, ठगी गई महिला डॉक्टर…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?