By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर
छत्तीसगढ़राज्य

उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर

News Desk
Last updated: 2025/06/17 at 6:28 PM
News Desk
Share
3 Min Read
उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर 

कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मानसून के आगमन के साथ ही जिले में सघन पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। इसके तहत जिले में स्थित शासकीय कार्यालयों, स्कूल एवं छात्रावास परिसर, खाली मैदानों, मिनी स्टेडियम के अलावा सड़कों के किनारे व मार्ग विभाजकों में पौधे रोपकर उन्हें संरक्षित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया।

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 10वें  अंतरराष्ट्रीय   योग दिवस के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के बारे में बताया, साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय नरहरदेव विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ आपदा प्रबंधन के अंतर्गत सभी अनुविभागीय अधिकारियों को ऐसी जगहों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, जहां बाढ़ की आशंका बनी रहती है। ऐसे स्थानों पर पहले से ही तीन माह का राशन वितरण करने, मितानिन पेटी में आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वर्षा जल के ठहराव वाले स्थलों की साफ-सफाई कराने, खाद-बीज की उपलब्धता तथा वर्षा मापी यंत्र के समुचित रख-रखाव व अन्य जरूरी राहत सामग्री व उपकरणों की पूर्व-व्यवस्था करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। इसी तरह उन्होंने निर्माण कार्यों के लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूल मरम्मत, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण तथा उचित मूल्य की दुकान निर्माण की मदवार जानकारी लेकर जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत पंजीयन की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य के विरूद्ध जिले में अब तक 51 प्रतिशत पंजीयन पूर्ण हो चुका है। इसी तरह डीएमएफ मद से निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यां की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जल्द से जल्द पूर्ण कर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन, नियद नेल्लानार, पीएमस्कूल सहित विभिन्न एजेंडों के संबंध में साप्ताहिक प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk June 17, 2025 June 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तर पर ‘योग संगम’ की थीम पर होगा कार्यक्रम आयोजित उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तर पर ‘योग संगम’ की थीम पर होगा कार्यक्रम आयोजित
Next Article एमसीबी : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश एमसीबी : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?