By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब ब्राजील और इजरायल में गहराई तनातनी, राष्ट्रपति ने तेल अवीव से वापस बुलाए राजदूत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अब ब्राजील और इजरायल में गहराई तनातनी, राष्ट्रपति ने तेल अवीव से वापस बुलाए राजदूत…
विदेश

अब ब्राजील और इजरायल में गहराई तनातनी, राष्ट्रपति ने तेल अवीव से वापस बुलाए राजदूत…

Last updated: 2024/05/30 at 11:11 AM
Share
2 Min Read
अब ब्राजील और इजरायल में गहराई तनातनी, राष्ट्रपति ने तेल अवीव से वापस बुलाए राजदूत…
SHARE

गाजा में इजरायली सेना के ताबड़तोड़ हमलों से खफा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने देश और इजरायल के बीच महीनों से जारी तनाव के बाद बुधवार को इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया।

ब्राजील के आधिकारिक राजपत्र में इस कदम की जानकारी दी गई है। इस कदम के साथ ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में चल रहा तनाव और गहरा गया है।

लूला कई बार गाजा में इजरायल के आक्रमण की आलोचना कर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने गाजा युद्ध की तुलना यहूदियों के नरसंहार से की थी।

इजरायल के विदेश मंत्री इजराइल काट्स ने ब्राजील के राजदूत को यरूशलम में स्थित राष्ट्रीय होलोकॉस्ट संग्रहालय में बुलाकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की थी।

मामले से अवगत ब्राजील विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार ब्राजील ने काट्स के कदम के जवाब में और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अपने राजदूत को वापस बुलाया है कि उस घटनाक्रम के बाद से कोई सकारात्मक बदलाव नहीं हुआ है।

इस बीच, इजरायल ने बुधवार को दक्षिणी गाजा शहर राफा में फिर से हमला किया है।

हमास पर अपने युद्ध में नागरिकों की मौत पर बढ़ती चिंता के बावजूद इजरायल ने अपनी कार्रवाई बदलने का कोई संकेत नहीं दिखाया है जिसके कारण युद्ध विराम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में रूकावट आ रही है।

राफा में मीडिया की ओर से आज तड़के नए हमलों की सूचना दी गई। इसके कुछ ही घंटों बाद प्रत्यक्षदर्शियों और एक फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्र ने कहा कि इजरायली टैंक शहर के मध्य में घुस गए हैं।

एक स्थानीय नागरिक अब्दुल खतीब ने कहा, “लोग इस समय अपने घरों के अंदर हैं क्योंकि जो कोई भी आगे बढ़ता है उसे इजरायली ड्रोन से गोली मार दी जा रही है।”

The post अब ब्राजील और इजरायल में गहराई तनातनी, राष्ट्रपति ने तेल अवीव से वापस बुलाए राजदूत… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 30, 2024 May 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एक ऐलान के बाद निवेशकों में हड़कंप, इस शेयर को धड़ाधड़ बेचने की होड़, ₹64 पर आ गया भाव… एक ऐलान के बाद निवेशकों में हड़कंप, इस शेयर को धड़ाधड़ बेचने की होड़, ₹64 पर आ गया भाव…
Next Article एलन मस्क के 56 अरब डॉलर के सैलरी पैकेज के खिलाफ खड़ा हुआ यह सीईओ… एलन मस्क के 56 अरब डॉलर के सैलरी पैकेज के खिलाफ खड़ा हुआ यह सीईओ…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?