By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रेल दुर्घटना होने पर अब तुरंत मिलेगी सहायता, रेलवे ने बनाया रेल रक्षक दल; क्या है ये कैसे होगा काम…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > रेल दुर्घटना होने पर अब तुरंत मिलेगी सहायता, रेलवे ने बनाया रेल रक्षक दल; क्या है ये कैसे होगा काम…
देश

रेल दुर्घटना होने पर अब तुरंत मिलेगी सहायता, रेलवे ने बनाया रेल रक्षक दल; क्या है ये कैसे होगा काम…

Last updated: 2024/09/25 at 2:55 AM
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय रेलवे ने रेल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई के लिए रेल रक्षक दल का गठन किया है जो दुर्घटना राहत ट्रेन से पहले सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंच कर काम करने में सक्षम है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बनी इस टीम को राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) ने प्रशिक्षित किया है और ज़ोन के चारों मंडलों में चार स्थानों – बांदीकुई, लालगढ़, उदयपुर एवं मेड़ता रोड पर तैनात किया है।

रेल मंत्री वैष्णव ने जयपुर के गांधीनगर स्टेशन पर पुनर्विकास के काम का निरीक्षण करने के साथ ही रेल रक्षक दल की दो टीमों को भी देखा।

सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री ने नवंबर, 2023 में एक बैठक में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से यात्रियों की तेजी से निकासी के मुद्दे पर काम करने की जरूरत व्यक्त की थी जिसके बाद रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे, पूर्वी तटीय रेलवे, भारतीय रेलवे आपदा प्रबंधन संस्थान (आईआरआईडीएम) बेंगलुरु, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) और रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) की एक समिति गठित की गई थी।

समिति की सिफारिशों के अनुरूप रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कैरिएज एंड वैगन विभाग के इंजीनियरों की टीम बना कर एनडीआरएफ द्वारा एक माह का प्रशिक्षण दिलाया गया।

रेलवे बोर्ड ने आपदा प्रबंधन को बढ़ाने के मद में 3.4 करोड़ की लागत का काम स्वीकृति दी थी। इस पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार टीमें गठित कीं। प्रत्येक टीम में पांच RPF सदस्य और एक सीएंडडब्ल्यू कर्मी, दो रिजर्व (एक आरपीएफ और एक सीएंडडब्ल्यू) शामिल हैं।

यह निर्णय लिया गया कि टीम के सदस्य (संख्या में 6) जोड़ी में काम करेंगे। बचाव दल आरपीएफ के नियंत्रण में काम करता है और ट्रेन दुर्घटना के दौरान बचाव के लिए और राज्य सरकार के अनुरोध के अनुसार इसका उपयोग किया जाएगा। यह पायलट प्रोजेक्ट 03 वर्ष की अवधि के लिए लाया गया है।

रेल रक्षक दल की एक टीम में एक आईएसयूजेडयू गाड़ी में करीब 25 प्रकार के उपकरण होते हैं, उनमें हाइड्रोलिक कटर, ड्रिलर, रस्सी, वाकी टाकी, टॉर्च, रॉड, जंजीर, एलईडी लाइट, स्ट्रेचर, सीढ़ी, अग्निशमन उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स आदि शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि रेल रक्षक दल की टीमों को दुर्घटना की सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर रवाना होने और 60 मिनट के अंदर दुर्घटनास्थल तक पहुंचना होता है और रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेन के पहुंचने के पहले राहत एवं बचाव कार्य शुरू करना होता है।

दुर्घटना राहत ट्रेन में 52 लोगों की टीम होती है जो रेल रक्षक दल के साथ राहत एवं बचाव कार्य में शामिल हो जाते हैं। सूत्रों के अनुसार आईआरआईडीएम बेंगलुरु में आरपीएफ और सीएंडडब्ल्यू के 21 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

The post रेल दुर्घटना होने पर अब तुरंत मिलेगी सहायता, रेलवे ने बनाया रेल रक्षक दल; क्या है ये कैसे होगा काम… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

September 25, 2024 September 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यूएस में डोनाल्ड ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह… यूएस में डोनाल्ड ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह…
Next Article रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं… रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?