By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा, 22 जनवरी को आए थे अयोध्या…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा, 22 जनवरी को आए थे अयोध्या…
देश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा, 22 जनवरी को आए थे अयोध्या…

Last updated: 2024/01/30 at 2:36 AM
Share
4 Min Read
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर मुस्लिम धर्मगुरु डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा, 22 जनवरी को आए थे अयोध्या…
SHARE

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर एक मुस्लिम धर्मगुरु के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

यह धर्मगुरु हैं ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी। डॉक्टर इलियासी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्धाटन समारोह में हिस्सा लिया था।

इमाम ने कहा कि यह फतवा तो रविवार को जारी किया गया है। लेकिन उन्हें राम मंदिर के कार्यक्रम के बाद से ही धमकियां दी जा रही हैं। इन धमकियों में जान से मारने की बात कही जा रही है और परिवार के खिलाफ अपशब्द भी कहे जा रहे हैं।

22 जनवरी की शाम से ही
डॉक्टर इमाम उमर अहमद इलियासी ने बताया कि अयोध्या से दिए पैगाम में मैंने कहा था कि हमारे पूजा करने के तरीके अलग हो सकते हैं।

हमारे धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन हम सब भारत में रहते हैं और हम सब भारतीय हैं। हम सबकर भारत को मजबूत करें और हम देश को मजबूत करें। जैसे ही मेरा पैगाम वायरल हुआ तो सबको मालूम हो गया कि चीफ इमाम प्राण प्रतिष्ठा में गए हुए हैं।

अब रविवार को मेरे खिलाफ यह फतवा जारी किया गया है। डॉक्टर इलियासी ने बताया कि हालांकि 22 जनवरी की शाम से ही मेरे तमाम नंबरों पर अलग-अलग जगहों से धमकियां आने लगीं। मुझे और मेरे परिवार को बुरा-भला कहा गया है।

यहां तक कि मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पाकिस्तान चले जाएं धमकी देने वाले
डॉक्टर इलियासी ने बताया कि मुझे धमकी देने वाले जो फोन कॉल आई थीं, उनमें से कुछ को मैंने रिकॉर्ड कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग देश को प्यार करते हैं, वह मुझे भी प्यार करते हैं और मेरा समर्थन भी करते हैं। चीफ इमाम ने कहा कि अगर कुछ लोग सिर्फ इस वजह से मुझे नफरत कर रहे हैं कि मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुआ तो ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैंने प्यार और भाई-चारे का संदेश दिया है। मैंने कोई जुर्म नहीं किया है। मैं न तो माफी मांगूंगा और न ही इस्तीफा दूंगा। धमकी देने वालों को जो भी करना है वह कर लें।

देश की खातिर गया था अयोध्या
डॉक्टर इलियासी ने इस मामले पर कहा कि चीफ इमाम होने के नाते राम मंदिर ट्रस्ट से मुझे न्योता मिला था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन तक इसको लेकर विचार किया क्योंकि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा फैसला था।

इमाम ने बताया कि आखिर में आपसी सौहार्द, देश के लिए और राष्ट्रहित में मैंने अयोध्या जाने का फैसला लिया। डॉक्टर इलियासी ने बताया कि वहां पर मेरा बहुत गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।

साधु-संतों ने मेरा खूब सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने वहां से मोहब्बत का पैगाम भी दिया। 

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

January 30, 2024 January 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी और मोदी की गारंटी में शामिल सभी संकल्प को पूरा किया जाएगा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा… रायपुर : महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी और मोदी की गारंटी में शामिल सभी संकल्प को पूरा किया जाएगा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…
Next Article रायपुर : शहीद दिवस पर 30 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा 2 मिनट का मौन… रायपुर : शहीद दिवस पर 30 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा 2 मिनट का मौन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?