By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक बार फिर वसुंधरा ने इशारों में कह दी ये बड़ी बात, बयान के बाद पार्टी में मची हलचल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > एक बार फिर वसुंधरा ने इशारों में कह दी ये बड़ी बात, बयान के बाद पार्टी में मची हलचल
राजनीती

एक बार फिर वसुंधरा ने इशारों में कह दी ये बड़ी बात, बयान के बाद पार्टी में मची हलचल

Last updated: 2024/08/17 at 1:38 PM
Share
3 Min Read
एक बार फिर वसुंधरा ने इशारों में कह दी ये बड़ी बात, बयान के बाद पार्टी में मची हलचल
SHARE

उदयपुर ।   पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को एक बार फिर इशारों ही इशारों में बहुत बड़ी बात कही दी। राजे ने दो पंक्तियों में अपनी बात कुछ ऐसे कही कि इसे पूर्व सीएम का दर्द समझें या किसी को दी गई सलाह! राजे ने उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'काश ऐसी बारिश आए, जिसमें अहम डूब जाए, घमंड चूर-चूर हो जाए'। उनके इस बयान के बाद पार्टी में एक बार फिर हलचल मच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचीं और सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा है कि आदिवासियों की आवाज उठाने वाले एक लोकप्रिय नेता के निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है। इससे पहले पूर्व सीएम राजे ने ऋषभदेव मंदिर में जैन संत आचार्य पुलक सागर महाराज के ज्ञान गंगा महोत्सव को संबोधित किया। महोत्सव में राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए सभी लोग भारत के विकास में अपना योगदान दें। साथ ही बरसात के मौसम को जोड़ते हुए उन्होंने दो पंक्तियों में कहा- काश ऐसी बारिश आए, जिसमें अहम डूब जाए, मतभेद के किले ढह जाएं, घमंड चूर-चूर हो जाए, गुस्से के पहाड़ पिघल जाएं, नफरत हमेशा के लिए दफन हो जाए और सब के सब, मैं से हम हो जाएं। पूर्व सीएम के इस संबोधन को लेकर प्रदेश में सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने महोत्सव में यह भी कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत है हिंसा रहित जीवन, लेकिन हिंसा की परिभाषा सिर्फ हथियार से हिंसा करना या किसी को मारना-पीटना ही नहीं, किसी का दिल दुखाना, किसी का दिल तोड़ना, किसी की आत्मा को सताना भी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सबसे बड़ी दौलत जनता का प्यार है, जो उन्हें निरंतर मिल रहा है। जैन धर्म का सिद्धांत जीओ और जीने दो है लेकिन कई लोगों ने इसे उलट दिया है। जीओ और जीने मत दो। यानी खुद तो जीओ लेकिन दूसरों को जीने मत दो। ऐसा करने वाले वाले भले ही थोड़े समय खुश हो जाएं पर वे हमेशा सुखी नहीं रह सकते क्योंकि जैसा बोओगे-वैसा काटोगे। राजे के इन बयानों को लेकर अब पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। वैसे तो यह संबोधन धर्मसभा में था लेकिन पूर्व सीएम ने राजनीति से इसे जोड़ दिया। राजे की इन बातों के बाद पार्टी के में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि पूर्व सीएम ने इशारों ही इशारों में किस पर ये कटाक्ष किए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद यह दूसरा मौका है जब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस तरह सार्वजनिक रूप से शब्दों के जरिए पहेलियां बुझाई हैं।

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बंगाल की घटना से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने लिया सबक, जल्द जारी करेगा डॉक्टर्स और नर्सेस के लिए टोल फ्री नंबर बंगाल की घटना से छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने लिया सबक, जल्द जारी करेगा डॉक्टर्स और नर्सेस के लिए टोल फ्री नंबर
Next Article छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभागों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, रायपुर-दुर्ग में भी होगी हल्की बारिश छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभागों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, रायपुर-दुर्ग में भी होगी हल्की बारिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?