By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत सरकार के अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेशन के साथ आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों के बैठक का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > भारत सरकार के अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेशन के साथ आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों के बैठक का आयोजन
छत्तीसगढ़राज्य

भारत सरकार के अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेशन के साथ आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों के बैठक का आयोजन

Last updated: 2024/07/13 at 6:54 PM
Share
3 Min Read
भारत सरकार के अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेशन के साथ आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों के बैठक का आयोजन
SHARE

बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में आज दिनांक 13 जुलाई' 2024 को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकार मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेशन द्वारा रेलवे में सफाई कर्मचारियों के वर्किंग कंडीशन तथा कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित मीटिंग के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक, सुश्री नीनु इटियेरा, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक/बिलासपुर, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति रेलवे एसोशियेशन तथा अन्य पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी एसोशियेशन के द्वारा सफाई कर्मचारियों के अधिकार एवं कल्याण बाबत् माननीय अध्यक्ष के समक्ष विभिन्न मुद्दे प्रस्तुत किये गये। माननीय अध्यक्ष द्वारा सभी मुद्दों पर ध्यान देते हुये विशेष दिशा-निर्देश दिए किये गये। श्री वेंकटेशन ने सफाई कर्मचारियों के लिए बेहतर स्वच्छता सुविधाओं, सुरक्षात्मक गियर के प्रावधान और नियमित स्वास्थ्य जॉंच सहित बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की आवश्यकता पर जोर दिया। वेतन के समय पर भुगतान, वेतनमान में संशोधन और सफाई कर्मचारियों को चिकित्सा बीमा, छुट्टी, बोनस जैसे अतिरिक्त लाभ के संबंध में चर्चा की गई।

चेयनमैन ने सफाई कर्मचारियों के विभिन्न पहलुओं जैसे- कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, जूते की उपलब्धता, बरसात के मौसम में रेन-जैकेट और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उनके द्वारा  ‘‘श्रमिक कल्याण पोर्टल‘‘ में अनुबंध कर्मचारियों के डेटा को अनिवार्य रूप से अपडेट किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे कर्मचारियों के बीच जागरूकता और संवेदीकरण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

  माननीय अध्यक्ष द्वारा रेलवे में कार्य कर रहे विभिन्न ठेका कंपनियों तथा उनके प्रतिनिधियों से भी सफाई कर्मचारियों के कल्याण एवं देय भत्तों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।माननीय अध्यक्ष द्वारा सफाई कर्मचारियों से सीधे संपर्क कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं कार्य के दौरान उत्पन्न चुनौतियों का ब्यौरा प्राप्त किया।

कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष द्वारा ठेका सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदान किये जा रहे आईकार्ड, ड्रेस, मेडीकल चेकअप की सुविधा, सेफ्टी इक्विपमेंट आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से सर्व संबंधित से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, डॉ. दर्शनीता बी. अहलुवालिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

 

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

July 13, 2024 July 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया तथा वित्तआयोग के सदस्यों को स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई बिदाई केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया तथा वित्तआयोग के सदस्यों को स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई बिदाई
Next Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूरा मंत्रिमण्डल अयोध्या धाम रवाना, जयश्री राम के गूंजे जयघोष छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूरा मंत्रिमण्डल अयोध्या धाम रवाना, जयश्री राम के गूंजे जयघोष
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?