By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस कारोबार को खरीदने के मूड में पतंजलि फूड्स, जानें रामदेव की कंपनी का प्लान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > इस कारोबार को खरीदने के मूड में पतंजलि फूड्स, जानें रामदेव की कंपनी का प्लान…
देश

इस कारोबार को खरीदने के मूड में पतंजलि फूड्स, जानें रामदेव की कंपनी का प्लान…

Last updated: 2024/04/27 at 10:27 AM
Share
2 Min Read
इस कारोबार को खरीदने के मूड में पतंजलि फूड्स, जानें रामदेव की कंपनी का प्लान…
SHARE

मुख्य रूप से खाद्य तेल कारोबार से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने एक अहम ऐलान किया है।

कंपनी ने कहा कि वह प्रमोटर ग्रुप पतंजलि आयुर्वेद के गैर-खाद्य कारोबार का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगी।

हालांकि पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने गैर-खाद्य उत्पादों के उन कैटेगरी का जिक्र नहीं किया है जिनका वह अधिग्रहण करने के बारे में सोच रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई सूत्रों की मानें तो पतंजलि फूड्स दांतों की देखभाल, पर्सनल केयर जैसे उत्पाद हासिल करने पर विचार करेगी। बता दें कि बाबा रामदेव की अगुवाई वाले प्रवर्तक समूह के कुल कारोबार में इन उत्पादों की हिस्सेदारी 50-60 प्रतिशत है।

क्या कहा कंपनी ने

पतंजलि फूड्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने गैर-खाद्य व्यवसाय उपक्रम की बिक्री के लिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड से मिले शुरुआती प्रस्ताव पर चर्चा की है।

कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने पतंजलि आयुर्वेद के गैर-खाद्य पोर्टफोलियो के साथ तालमेल बढ़ाने के सबसे कुशल तरीके का मूल्यांकन करने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

निदेशक मंडल ने कंपनी अधिकारियों को इसकी जांच-परख करने, पेशेवरों को नियुक्त करने, प्रस्ताव के नियमों एवं शर्तों पर बातचीत करने और आगे के विचार के लिए ऑडिट समिति और निष्कर्षों की जानकारी देने के लिए भी अधिकृत किया।

पतंजलि फूड्स ने बिस्कुट बिजनेस का किया था अधिग्रहण

पतंजलि फूड्स ने अपने उत्पादों को मजबूत करने के लिए मई, 2021 में 60.03 करोड़ रुपये में पतंजलि नेचुरल बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड के बिस्कुट बिजनेस का अधिग्रहण किया था।

इसके अलावा उसने जून, 2021 में 3.50 करोड़ रुपये में नूडल्स एवं नाश्ता अनाज व्यवसाय और मई, 2022 में पतंजलि आयुर्वेद से 690 करोड़ रुपये में खाद्य व्यवसाय भी हासिल कर लिया था।

वर्ष 1986 में वजूद में आई पतंजलि फूड्स लिमिटेड पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जानी जाती थी। यह एफएमसीजी की लीडिंग कंपनियों में शामिल है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

April 27, 2024 April 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सऊदी अरब की दौलत से बनेगा नया पाकिस्तान, क्या महाडील से सुधरेगी पड़ोसी की कंगाली?… सऊदी अरब की दौलत से बनेगा नया पाकिस्तान, क्या महाडील से सुधरेगी पड़ोसी की कंगाली?…
Next Article अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन दे रहा दखल, हमारे पास सबूत; US के गंभीर आरोप… अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन दे रहा दखल, हमारे पास सबूत; US के गंभीर आरोप…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?