By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली की जनता को ठगने वाले केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > दिल्ली की जनता को ठगने वाले केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  
राजनीती

दिल्ली की जनता को ठगने वाले केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  

News Desk
Last updated: 2025/02/02 at 12:30 PM
News Desk
Share
8 Min Read
दिल्ली की जनता को ठगने वाले केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  
SHARE

नई दिल्ली । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली की आपदा को समाप्त करने और विकास की शुरूआत करने के लिए दिल्ली की जनता मतदान करे। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए और यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की भोली-भाली जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आए और मुख्यमंत्री बनने के बाद उसी जनता को ठगने लगे। अरविंद केजवरीवाल और उनकी पार्टी के कई नेता, मंत्री, सांसद भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए पांच फरवरी को मतदान करेगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में सुशासन स्थापित करने और विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करेगी।
केंद्रीय बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान, दुनिया भारत की तरफ देख रही है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्माला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान किया गया है। केंद्रीय बजट में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के साथ मछली पालन सहित कई कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं। युवाओं के लिए आईआईटी में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ मेडिकल की सीटें पांच साल में 75 हजार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं को भी ऋण देने के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया गया है। आज ही मैं जापान से आ रहा हूं। जापान सहित दुनिया भर के देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी भारत के मान-सम्मान को वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए, यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। रंगा सियार कभी शेर नहीं हो सकता है। केजरीवाल इतने झूठे हैं कि यहां से मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना को लेकर भी झूठ बोल दिया। केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना को बंद कर रही है। मैंने उन्हें सख्त चेतावनी दी और भोपाल में झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की एफआईआर कराई है।
केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना से जनता को वंचित कर विश्वासघात किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके देशभर के गरीबों को पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। इस योजना में अब 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी। केजरीवाल और आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की 51 लाख जनता को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस तरह के व्यक्ति को भारतीय राजनति में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर दवाइयों और फर्जी लैब टेस्ट में घोटाला कर मानवता को शर्मसार किया है।
भाजपा की सरकार बनाकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार को समाप्त करे जनता  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दस वर्ष तक दिल्ली की जनता को छलने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता के लिए आप पार्टी की सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। फ्री का नारा देकर जनता को सड़क, पानी और स्वच्छ हवा के लिए अरविंद केजरीवाल ने तरसा दिया है। अब दिल्ली की जनता ने इस आपदा को हटाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता आपदा को उखाड़ फेंके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की विकास करने वाली सरकार बनाइए। भाजपा दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का कार्य करेगी। भाजपा की सरकार ही दिल्ली के रूके हुए विकास और अनवरत हो रहे घोटालों पर लगाम लगाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप पार्टी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं, दोनों बहुरूपिए हैं। चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करते हैं, चुनाव संपन्न हो जाने के बाद जनता का हाल तक पूछने नहीं आते। गरीबों का कल्याण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है। आप पार्टी के मुखिया जैसा झूठा व्यक्ति भारतीय राजनीति में नहीं मिलेगा। उन्होंने झूठ बोलने में कीर्तिमान रच दिया है। केजरीवाल को सत्ता का इतना लालच है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कुशासन को समाप्त करने का मन बना लिया है।
आप नेताओं की असली जगह जेल में, भ्रष्टाचार कर दिल्ली को खोखला कर दिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित उनकी पार्टी के आधा दर्जन बड़े नेता जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद फिर षड्यंत्र में लग जाते हैं। आप पार्टी के इन भ्रष्टाचारी नेताओं की असली जगह जेल में है। जमानत पर बाहर घूम रहे नेताओं का असली चेहरा दिल्ली की जनता देख चुकी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर सत्ता तक पहुंचने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी ने इतना भ्रष्टाचार किया कि दिल्ली को खोखला कर दिया। महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाने के नाम पर भी कई सौ करोड़ का फर्जीवाड़ा कर दिया। यमुना नदी को जहरीला बना दिया। दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी के लिए आप की सरकार तरसा रही है। उन्होंने पूरी दिल्ली को कूड़ेदान बना दिया है। गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और घरों में नल खोलने पर गंदा पानी आता है। केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं कि हरियाणा के पानी में ज़हर मिलाया जा रहा है। ऐसी गैर-जिम्मेदार राजनीति करने वालों को राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केजरीवाल एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाने का काम कर रहे हैं, जो राष्ट्रविरोधी है। पांच फरवरी को दिल्ली की जनता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान कर झूठ बोलने और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाने वाले आप पार्टी के नेताओं को सबक सिखाए।

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

News Desk February 2, 2025 February 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मप्र में बिछेगा सडक़ों का जाल मप्र में बिछेगा सडक़ों का जाल
Next Article शराब से कैंसर का खतरा, 24 वर्षीय युवक की हाईकोर्ट में याचिका शराब से कैंसर का खतरा, 24 वर्षीय युवक की हाईकोर्ट में याचिका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?