By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णु देव साय

Last updated: 2024/06/03 at 9:50 AM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णु देव साय
SHARE

रायपुर

आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं। व्यस्तता के कारण सभी लोगों से बात करना संभव नहीं हो पाता पर थोड़े-बहुत फोन हम आज भी रिसीव करते हैं और लोगों से बात करते हैं। मैं चाहता हूं कि हमेशा उनसे जुड़ा रहूं। कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि आप मुख्यमंत्री हैं, सभी का फोन रिसीव मत करिए लेकिन आज मैं जो भी हूँ, इन्हीं लोगों के कारण हूँ। इसलिए मैं अपना स्वभाव नहीं बदलता हूं, धरातल से जुड़कर काम करना मुझे पसंद है। एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि ये सही बात है कि आज भी मैं क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क में रहता हूँ। एक फोन हमेशा मैं अपने पास रखता हूं। मेरा यह नंबर बहुत पुराना है। जिस दिन जशपुर जिले में टॉवर लगा था और बीएसएनएल वालों ने जो नम्बर मुझे दिया था वह रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के हर कार्यकर्ता एवं लोगों के पास है। उस समय किसी को कोई भी परेशानी होती तो मुझे डायरेक्ट कॉल करते थे, बिजली गुल हो या कहीं का ट्रांसफार्मर बदलना हो या हैंडपंप लगवाना हो, लोग मुझसे सीधा शिकायत करते और मैं उसका निराकरण भी करता था। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें। हम उनसे किए गए एक-एक वादों पर खरा उतरेंगे। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यदि आप हमें कोई सुझाव या सलाह देना चाहें तो पत्र या फोन कॉल के माध्यम से दे सकते हैं, इसे हम आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

सरकार के आगामी पांच साल की कार्ययोजना के सवाल पर विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि मोदी की गारंटी में किए गए सभी वादों को पूरा करें। केंद्र की आयुष्मान योजना सहित सभी योजनाएं, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं किया या अड़ंगा डालने का काम किया, इसे भी धरातल पर लागू करेंगे। अब जब तीसरी बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। पर्यटन को बढ़ावा, नक्सलवाद खत्म करना, 100 से अधिक वनोपजों का अधिक से अधिक मूल्य आदिवासियों को मिले, नियद नेल्लानार योजना से नक्सल प्रभावित पांच जिलों तक मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ के हित में जो भी जरूरी निर्णय आगे लेने पड़ें वो हम लेंगे। मोदी जी 2047 तक विकसित भारत बनाने में की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उसमें हम विकसित छत्तीसगढ़ जरूर देखेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद जब हमारी 15 साल की सरकार थी तब हमने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सरगुजा जहां नक्सलवाद पनपा था, वहां हमारी सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण पूरी तरह हमने नक्सलवाद को समाप्त किया। आज बस्तर क्षेत्र का एक बहुत छोटा सा भू-भाग ही नक्सलवाद से ग्रस्त है, लेकिन आज पूरे छत्तीसगढ़ की छवि नक्सली प्रदेश के रूप में है, जो हमारे पर्यटन को प्रभावित कर रहा है। हम सबको मिलकर इसको बदलना है और ये सब के प्रयास से ही संभव हो सकता है। पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावना है, जो देश के लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकती है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोनी में युद्धस्तर पर चल रही है मतगणना की तैयारी कोनी में युद्धस्तर पर चल रही है मतगणना की तैयारी
Next Article चार सौ सीट की प्राप्ति के लिए काली मंदिर में महायज्ञ अनुष्ठान आज चार सौ सीट की प्राप्ति के लिए काली मंदिर में महायज्ञ अनुष्ठान आज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?