By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार- बोले- चुनाव में लगातार झूठ चलाने के बाद उनकी घोर पराजय हुई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > पीएम मोदी का विपक्ष पर वार- बोले- चुनाव में लगातार झूठ चलाने के बाद उनकी घोर पराजय हुई
राजनीती

पीएम मोदी का विपक्ष पर वार- बोले- चुनाव में लगातार झूठ चलाने के बाद उनकी घोर पराजय हुई

Last updated: 2024/07/02 at 4:42 PM
Share
6 Min Read
पीएम मोदी का विपक्ष पर वार- बोले- चुनाव में लगातार झूठ चलाने के बाद उनकी घोर पराजय हुई
SHARE

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति के भाषण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सदन में उपस्थित हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा 'जो पहली बार सांसद बनकर हमारे बीच आए हैं और उनमें से कुछ साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उनका व्यवहार ऐसा थी, जैसे एक अनुभवी सांसद का होता है। उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया है।' पीएम मोदी ने कहा कि देश ने सफल चुनाव आयोजित कर दुनिया को दिखा दिया है कि ये सबसे बड़ा चुनाव था। प्रधानमंत्री ने कहा 'मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं क्योंकि लगातार झूठ का प्रसार करने के बाद भी उनकी पराजय हुई।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा 'देश की जनता ने तीसरी बार हमें सेवा करने का अवसर दिया है। देश की जनता की भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्ष के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा।' पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने देखा है कि हमारा एकमात्र लक्ष्य भारत सर्वप्रथम है। उन्होंने कहा ‘हमारा एक ही लक्ष्य रहा है कि ‘भारत प्रथम’। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। इस विचार को सर्वोपरि रखते हुए हमने देश की सेवा करने का प्रण लिया है।’ आतंकवाद पर बोले पीएम मोदी ने कहा, आज का भारत घर में घुसकर मारता है। किसी समय में घोटालों की घोटालों से प्रतिस्पर्धा होती थी।  तुष्टिकरण वालों को दर्द हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में भारत ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि हमें अपने आप से ही प्रतिस्पर्धा करनी है. पिछले 10 साल में हमने जो स्पीड पकड़ी है और अब इस स्पीड को कायम रखना है। पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि आज का नया भारत घर में घुसकर आतंकियों को मारता है. देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आतंकियों को उनकी जगह दिखाई जाएगी। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश के लोग यही कहते थे कि 'इस देश का कुछ नहीं हो सकता', ये वो सात शब्द थे जो देश की जनता कहती थी. हमने इसमें परिवर्तन किया. नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद केंद्र सरकार के कामों को गिनाया और कहा कि हमारे आने से पहले घोटालों की घोटालों से प्रतिस्पर्धा होती थी. हमने इसको बंद किया. गैस कनेक्शन के लिए सांसदों और विधायकों के चक्कर काटने पड़ते थे और वो भी नहीं मिलते थे. राशन लेने के लिए तक तो रिश्वत देनी पड़ती थी. 
 

'हमारा तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण का विचार'

हम तुष्टिकरण नहीं बल्कि संतुष्टिकरण के विचार को लेकर चले हैं।  पीएम मोदी ने कहा 'इस देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी। जब हम संतुष्टिकरण की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। जब हम सैचुरेशन के सिद्धांत की बात करते हैं तो ये सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय होता है। इस पर देश की जनता ने हमें तीसरी बार चुनकर मुहर लगा दी है।' पीएम मोदी ने कहा ‘इस चुनाव ने इस बात को सिद्ध किया है कि भारत की जनता कितनी परिपक्व है। उसी का नतीजा है कि आज तीसरी बार हम आपके सामने विनम्रतापूर्वक सेवा करने के लिए खड़ा हूं। आपने हमारी नीतियों को देखा है। हमारी नीयत को देखा है, देश की जनता ने उस पर भरोसा किया है। पीएम मोदी ने कहा 'देश जब विकसित होता है, तो करोड़ों लोगों के संकल्प सिद्ध होता है। जब देश विकसित होता है, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव, उनके सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हो जाती है। आजादी के बाद मेरे देश का सामान्य नागरिक इन चीजों के लिए तरस रहा है। जब विकसित भारत होता है, तो गांव और शहरों की स्थिति में भी बहुत बड़ा सुधार होता है। दुनिया की विकास यात्रा मे भारत के गांव भी सहयोग देंगे।' पीएम मोदी ने कहा '2014 से पहले एक समय था जब बड़े बैंकों पर ताले लगाए जा रहे थे। 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन हुए, निर्णयों में गति देखने को मिली। दुनिया के अच्छे बैंकों  में आज भारत के बैंकों का स्थान बन गया। 2014 से पहले एक वक्त था, जब आतंकी देश पर हमला करते थे। आद 2014 के बाद का हिंदुस्तान घर में घुसकर मारता है।' 
 

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

July 2, 2024 July 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या महाराष्ट्र में बिखर जाएगा एनडीए का कुनबा? क्या महाराष्ट्र में बिखर जाएगा एनडीए का कुनबा?
Next Article Suryakumar Yadav ने डेविड मिलर के कैच को लेकर दिया तोड़ी चुप्पी, कहा…. Suryakumar Yadav ने डेविड मिलर के कैच को लेकर दिया तोड़ी चुप्पी, कहा….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?