By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने डोडा रैली में परिवारवाद को देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > पीएम मोदी ने डोडा रैली में परिवारवाद को देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया
राजनीती

पीएम मोदी ने डोडा रैली में परिवारवाद को देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया

Last updated: 2024/09/14 at 4:51 PM
Share
4 Min Read
पीएम मोदी ने डोडा रैली में परिवारवाद को देश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया
SHARE

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की रैली इसलिए भी खास है, क्यों कि 42 साल में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की डोडा में रैली हो रही है. इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा और आतंकवाद पर भी जमकर प्रहार किया. प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान परिवारवाद पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, 'हम मिलकर सुरक्षित जम्‍मू-कश्‍मीर का निर्माण करेंगे. इस बार जम्‍मू-कश्‍मीर का चुनाव यहां का भाग्‍य तय करेगा. राजनीति में परिवारवाद ने जम्‍मू-कश्‍मीर को खोखला किया.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में पीएम मोदी की जनसभा स्थल पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जम्मू-कश्मीर का चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है. आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया.

पीएम मोदी का दावा:

  • नया जम्मू-कश्मीर विकास की नई गाथा लिख रहा है. डोडा में उमड़ा ये जनसमूह साफ बता रहा है कि लोकतंत्र यहां के लोगों की रगों में है.
  • जम्मू-कश्मीर में आ रहा बदलाव हमारी सरकार की 10 साल की कोशिशों का नतीजा है. आप सब यहां डोडा, किश्तवाड़ और रामबन के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे हैं. यहां आने के लिए आपने घंटो सफर किया है, इसके बावजूद आपके चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं है और चारों तरफ जोश ही जोश है.'
  • राजनीति में परिवारवाद ने जम्मू-कश्मीर को खोखला किया है. जिन राजनीतिक दलों पर आप लोगों ने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की. इन दलों ने सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया. ये लड़ाई नए नेतृत्व और कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वंशवाद के बीच की है.
  • इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है. एक खानदान कांग्रेस का, दूसरा खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस और तीसरा खानदान पीडी का है. जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया, वो किसी पाप से कम नहीं है.
  • जम्मू-कश्मीर को बर्बाद करने के लिए तीन खानदान जिम्मेदार हैं. तीनों खानदानों ने इस जगह को जमकर लूटा. यह चुनाव जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है.
  • बीते सालों में जम्मू कश्मीर में विकास का नया दौर आया है. इसका क्रेडिट यहां के नौजवानों को ही जाता है. मैं जम्मू कश्मीर के युवा,बेटी हो या बेटा हो, उनके जोश और जज्बे को सैल्यूट करता हूं.
  • यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की. उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया. जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रही.
  • यहां BDC के चुनाव कभी भी नहीं हुए. दशकों तक परिवारवाद ने यहां के बच्चों और होनहार नौजवानों को आगे नहीं आने दिया. 2014 में सरकार में आने के बाद मैंने जम्मू-कश्मीर में नौजवानों की नई लीडरशिप को आगे लाने का प्रयास किया है.
  • 2018 में जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव कराए गए, 2019 में BDC के चुनाव हुए और 2020 में पहली बार DDC के चुनाव कराए गए. ये चुनाव इसलिए कराए गए ताकि जम्मू-कश्मीर में डेमोक्रेसी ग्रासरूट तक पहुंचे.
  • आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया. इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया. हम और आप मिलकर एक समृद्ध और सुरक्षित जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे.

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

September 14, 2024 September 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बेहतरीन ब्याज, चेक करें हर योजना के इंटरेस्ट रेट
Next Article एनपीएस से 1.5 लाख रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितने पैसे का करना होगा निवेश  एनपीएस से 1.5 लाख रुपये की मंथली पेंशन, जानें कितने पैसे का करना होगा निवेश 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?