By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत…
देश

यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत…

Last updated: 2024/08/24 at 12:58 AM
Share
3 Min Read
यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत…
SHARE

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक है।

यह पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया।

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुलाकात बेहद भावनात्मक रही।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर यह संदेश दिया कि भारत यूक्रेन की पीड़ा को समझता है और उसके संघर्ष में उसके साथ खड़ा है। 

कीव में पीएम मोदी और जेलेंस्की ने ‘मार्टीरोलॉजिस्ट एक्जपोसीशन’ का दौरा किया, जहां पीएम मोदी ने युद्ध की विभीषिका को नजदीक से देखा।

जिस दौरान जेलेंस्की पीएम मोदी को युद्ध की त्रासदी के बारे में समझा रहे थे इस दौरान पीएम मोदी का हाथ जेलेंस्की के कंधे पर मजबूती से टिका हुआ था।

पीएम मोदी की यात्रा से पहले भारत सरकार ने आपातकालीन चिकित्सा सहायता के तहत यूक्रेन को चार ‘BHISHM क्यूब्स’ सौंपने का निर्णय लिया था। BHISHM क्यूब क्या है, आइए इसके महत्व के बारे में जानते हैं।

BHISHM क्यूब की विशेषताएं

BHISHM क्यूब एक आधुनिक मोबाइल अस्पताल यूनिट है, जिसे ‘प्रोजेक्ट BHISHM’ के तहत विकसित किया गया है। यह यूनिट तत्काल में मरीजों की देखभाल के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें कई इक्यूपमेंट्स हैं जो मरीजों के इलाज के लिए जरूरी हैं।

कम समय में हो जाता है तैयार: क्यूब को केवल 12 मिनट में संचालन योग्य बनाया जा सकता है जो आपातकालीन स्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आधुनिक चिकित्सा उपकरण हैं शामिल: इसमें ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे मशीनें, वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं।

आधुनिक तकनीक से है लैस: क्यूब में AI और डेटा विश्लेषण की तकनीक शामिल है, जो रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम पर आधारित है। 

कहीं भी ले जाने में सहायक: BHISHM क्यूब को 1,500 फीट की ऊंचाई से एयर-ड्रॉप किया जा सकता है और इसे अत्यंत दुर्गम स्थानों पर भी तैयार किया जा सकता है।

सौर ऊर्जा और बैटरी पर निर्भर: प्रत्येक क्यूब में सौर ऊर्जा और बैटरी शामिल हैं, जिससे यह बाहरी बिजली स्रोतों पर निर्भर किए बिना कार्य कर सकता है।

BHISHM क्यूब की लागत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है और यह भारत के ‘आरोग्य मैत्री’ पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करना है।

हाल ही में, इस क्यूब का उपयोग अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के दौरान भी किया गया, जिससे इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण मिला।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा और भारत की सहायता ने यूक्रेन के संकट के समय में एक नई आशा का संकेत दिया है और दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत किया है।

The post यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी ने जेलेंस्की को गिफ्ट किया BHISHM क्यूब, जानिए इसकी खासियत… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

August 24, 2024 August 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत में स्पेस सेक्टर का जलवा, 13 अरब डॉलर के निवेश से देश को हुआ 60 अरब डॉलर का लाभ, कैसे हुआ यह कमाल… भारत में स्पेस सेक्टर का जलवा, 13 अरब डॉलर के निवेश से देश को हुआ 60 अरब डॉलर का लाभ, कैसे हुआ यह कमाल…
Next Article यूक्रेन में पूछा गया सवाल- मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया; जयशंकर ने कर दी बोलती बंद… यूक्रेन में पूछा गया सवाल- मोदी ने पुतिन को गले क्यों लगाया; जयशंकर ने कर दी बोलती बंद…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?