By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Last updated: 2024/08/07 at 5:45 PM
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
SHARE

जशपुर

छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम गांव साईं टांगरटोली में आज सुबह 4:00 बजे पुलिस ने "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह गांव छत्तीसगढ़ के मवेशियों को तस्करी के जरिये झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल होकर बांग्लादेश तक भेजने का एक प्रमुख निकास द्वार है। इस ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सोनी के नेतृत्व में 125 पुलिसकर्मियों का दल बलवा ड्रिल सामग्री और आंसू गैस के साथ गांव में पहुंचा।

एसपी शशि मोहन सिंह ने मीडिया को बताया कि इस कार्रवाई में 37 गौ वंश, 16 गाड़ियां और 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और कार्रवाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान मुस्लिम बाहुल्य बस्ती की महिलाओं ने विरोध करने की कोशिश की, जिसे महिला पुलिस बल ने नियंत्रित किया।

इस इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, जिससे तस्करी कर लाए गए मवेशियों के बाड़े भी दिखे। कुछ मवेशियों को पिकअप में भरकर झारखंड की ओर तस्करी करने की कोशिश करते हुए तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए हैं। एसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यह गांव मवेशी तस्करों का गांव है और पुलिस की कई बार की कार्रवाई के दौरान झड़पें भी हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मवेशी तस्करों के खिलाफ "ऑपरेशन शंखनाद" चलाया जा रहा है। शंख नदी के किनारे दो राज्यों की सीमा पर बसे इस गांव में तस्करी के खिलाफ यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक मवेशी तस्करी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती। इस दौरान कुछ वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे भी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

पशुप्रेमी इस ऑपरेशन को मवेशी तस्करी की अंतर्राष्ट्रीय चैनल तोड़ने की बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं। यह कार्रवाई जशपुर जिले में मवेशी तस्करी को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जिससे छत्तीसगढ़ से होकर बांग्लादेश तक पहुंचने वाली तस्करी की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 7, 2024 August 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुशासन का नया अध्याय, प्रदेश के युवाओं को मिलेगा न्याय: सीएम साय सुशासन का नया अध्याय, प्रदेश के युवाओं को मिलेगा न्याय: सीएम साय
Next Article मोहनपुरा से धराए 7 लुटेरे, रात के अंधेरे में नहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते थे अपना शिकार मोहनपुरा से धराए 7 लुटेरे, रात के अंधेरे में नहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते थे अपना शिकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?