By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: असम में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर राजनीति शुरु, सीएम हिमंत को टीएमसी ने खूब सुनाई खरी खरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > असम में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर राजनीति शुरु, सीएम हिमंत को टीएमसी ने खूब सुनाई खरी खरी
राजनीती

असम में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर राजनीति शुरु, सीएम हिमंत को टीएमसी ने खूब सुनाई खरी खरी

Last updated: 2024/07/18 at 5:30 PM
Share
3 Min Read
असम में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर राजनीति शुरु, सीएम हिमंत को टीएमसी ने खूब सुनाई खरी खरी
SHARE

गुवाहाटी। असम में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर राज्य के सीएम हिमंत विस्व सरमा के बयान ने सियासी हलचल मचा दी है।  मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी बढ़कर अब 40 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में जनसांख्यिकी परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है। असम सीएम ने कहा, मैं असम से संबंध रखता हूं और जनसांख्यिकी परिवर्तन मेरे लिए एक बड़ा मुद्दा है। मेरे राज्य में मुस्लिम आबादी अब 40 प्रतिशत है, जो 1951 में 12 प्रतिशत थी। यह मेरे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन-मरण का सवाल है। इस पर टीएमसी नेता सुष्मिता देव ने कहा कि तथ्य सरासर झूठ हैं। देव ने कहा कि वह (हिमंत बिस्व सरमा) कह रहे हैं कि 1951 में असम में 12 प्रतिशत मुसलमान थे जो आज 40 प्रतिशत हो गए हैं। लेकिन सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 1951 में ही असम में 25 प्रतिशत मुसलमान थे। मैं मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहती हूं कि 2021 में जनगणना होनी थी जो आज तक नहीं की गई है। 40 प्रतिशत का आंकड़ा कहां से आया?
सुष्मिता ने कहा, मैं कहना चाहती हूं कि उनके तथ्य सरासर झूठ हैं। पहली बात यह है कि 1951 में 12 पर्सेंट मुसलमान थे जबकि सरकारी आंकड़े ही बताते हैं कि तब वहां 25 प्रतिशत मुसलमान थे। एक बॉर्डर राज्य है। बांग्लादेश से हमारी सीमा जुड़ी है और बंटवारे के बाद बहुत से लोग यहां रह गए और बहुत से लोग बांग्लादेश से यहां आए। टीएमसी नेता ना कहा, मैं मुख्यमंत्री को यह याद दिलाना चाहती हूं कि 2021 में भारत सरकार को जनसंख्या की गणना करवानी थी, आपने कोडिव के बहाने आजतक जनगणना नहीं कराई तो यह 40 प्रतिशत का आंकड़ा कहां से आया? क्योंकि यह सरासर झूठ है। सुष्मिता ने आगे कहा, तीसरी बात यह है कि आप हिंदू-बांग्लादेश बॉर्डर को अब तक सील नहीं कर पाए हैं। डबल इंजन की सरकार सिर्फ 17 पर्सेंट कर पाई है। पिछले 20 सालों से बॉर्डर सील करने का काम चल रहा है। देश में हर धर्म के लोग रहते हैं, उन्हें भड़काने वाला जो झूठा बयान आप दे रहे हैं यह देश हित में नहीं है। 2024 चुनाव के रिजल्ट से साफ है कि लोगों ने कॉम्युनल पॉलिटिक्स को नकार दिया है। आपको इस झूठे बयान को वापस लेना चाहिए।

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

July 18, 2024 July 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फिलीपींस, भारत से लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा, चीन की तरह करेगा तैनात  फिलीपींस, भारत से लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा, चीन की तरह करेगा तैनात 
Next Article अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें: हिना खान अच्छे दिनों में अपना जीवन जीना न भूलें: हिना खान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?