By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लचर बिजली व्यवस्था हाईकोर्ट सख्त, कहा-जब तक सुधार नहीं होगा, केस पेंडिंग रहेगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > लचर बिजली व्यवस्था हाईकोर्ट सख्त, कहा-जब तक सुधार नहीं होगा, केस पेंडिंग रहेगा
छत्तीसगढ़राज्य

लचर बिजली व्यवस्था हाईकोर्ट सख्त, कहा-जब तक सुधार नहीं होगा, केस पेंडिंग रहेगा

Last updated: 2024/09/08 at 3:30 PM
Share
3 Min Read
लचर बिजली व्यवस्था हाईकोर्ट सख्त, कहा-जब तक सुधार नहीं होगा, केस पेंडिंग रहेगा
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शहर की विद्युत वितरण और स्ट्रीट लाइट्स की खराब स्थिति को लेकर बुधवार को सख्त निर्देश जारी किए थे। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने नगर निगम को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए सभी खराब लाइटों को सुधारने का आदेश दिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने कहा कि जब तक शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, इस मामले को बंद नहीं किया जाएगा और अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।
शहर की स्ट्रीट लाइट्स की खराब स्थिति को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह संज्ञान लिया कि हजारों स्ट्रीट लाइट्स लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नए लगाए गए लाइटें भी काम नहीं कर रही थीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त ने कोर्ट में शपथपत्र पेश किया, जिसमें बताया गया कि स्ट्रीट लाइट्स और अन्य लाइटों की मरम्मत और निगरानी के लिए विभिन्न दल बनाए गए हैं, जो लगातार काम कर रहे हैं। जहां-जहां लाइटें खराब हैं, उन्हें बदला जा रहा है और नई व्यवस्था की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत सभी लाइटों को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।
कोर्ट ने इस मामले में उर्जा सचिव से भी शपथपत्र मांगा था, जिसे प्रस्तुत नहीं किया जा सका। सचिव की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने कोर्ट में पक्ष रखा और बताया कि विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के प्रयास जारी हैं। विद्युत मंडल की ओर से एडवोकेट मयंक चंद्राकर ने भी कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने सुनवाई के दौरान कहा कि शहर की बिजली व्यवस्था तो खराब है ही, पूरे प्रदेश में विद्युत वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा, किसी भी स्थान पर जाएं, लोगों से शिकायतें जरूर मिलती हैं। मुख्य मार्गों और हाईवे पर भी अंधेरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रायपुर एक्सप्रेस-वे पर शाम होते ही अंधकार छा जाता है, जो बेहद चिंताजनक है।
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने सडक़ों पर आवारा मवेशियों की समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर मवेशियों की टकराहट से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने नगर निगम से इस समस्या का भी समाधान करने को कहा। इस पर नगर निगम की ओर से जानकारी दी गई कि 11 काऊ कैचर्स मंगवाए गए हैं और सडक़ों पर आवारा मवेशियों को पकडऩे का काम जारी है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 8, 2024 September 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कोरबा में खेत में परिवार के तीन लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक मौत और दो की हालत गंभीर छत्तीसगढ़-कोरबा में खेत में परिवार के तीन लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक मौत और दो की हालत गंभीर
Next Article छत्तीसगढ़ में नया मानसून सिस्टम सक्रिय, आज भी कई जिलों में होगी बारिश छत्तीसगढ़ में नया मानसून सिस्टम सक्रिय, आज भी कई जिलों में होगी बारिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?