By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल…
विदेश

ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल…

Last updated: 2024/08/13 at 6:18 AM
Share
4 Min Read
ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल…
SHARE

 हमास के खिलाफ युद्ध में उलझे इजरायल पर नया संकट गहरा गया है।

Contents
कभी भी आ सकता है कयामत का दिनअमेरिका ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बीगाजा में मारे जा चुके 40,000 से अधिक लोग

तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानियेह के कत्ल के बाद ईरान बदले की आग में जल रहा है।

हिजबुल्लाह और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पूर्व इजरायली मिलिट्री चीफ ने कहा है कि युद्ध की संभावना बहुत करीब है।

इस बीच अमेरिका ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मिसाइलों से लैस पनडुब्बी मिडिल ईस्ट भेद दी है। दूसरी ओर इजरायल पर ईरान के संभावित हमले के मद्देनजर लुफ्तांसा ने अपनी कई उड़ानें 21 अगस्त तक रद्द कर दी हैं।

तेल अवीव, तेहरान, बेरूत, अम्मान और एरबिल के लिए 21 अगस्त तक कोई फ्लाइट नहीं चलेगी।

हिजबुल्लाह और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पिछले महीने से ही इजरायल एक बड़े हमले के लिए तैयार है। दरअसल, महीने भर पहले इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में मिसाइल हमले में 12 बच्चे मारे गए थे और इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर को मारकर इसका जवाब दिया था।

उस ऑपरेशन के एक दिन बाद, हमास चीफ इस्माइल हनीयेह की तेहरान में हत्या कर दी गई, जिसके बाद ईरान ने इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की कसम खाई।

जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ के पूर्व चीफ इजरायल जिव ने स्थानीय इजरायली मीडिया से कहा, “हम उस पल पर पहुंच गए हैं जहां वास्तव में युद्ध कभी भी हो सकता है।”

कभी भी आ सकता है कयामत का दिन

जिव ने कहा, “किसी तरह, गोलीबारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और जिससे इजरायल इससे निपटने में कामयाब हो रहा है… यह स्पष्ट है कि यह अधिक गंभीर वृद्धि की ओर बढ़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी वास्तव में जानता है कि ईरानी और हिजबुल्लाह वास्तव में क्या करने का इरादा रखते हैं।”

अमेरिका ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी

जंग के बन रहे हालातों के बीच अमेरिका ने मिसाइलों से लैस पनडुब्बी मिडिल ईस्ट भेज दी है। इसमें F-35C लड़ाकू जेट से लैस एक विमान वाहन भी शामिल है।

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बताया कि रविवार को उन्होंने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से बात की थी और बताया कि ईरान इजरायल पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है।

इसके तुरंत बाद, पेंटागन ने एक बयान जारी किया और जानकारी दी कि अमेरिका मध्य पूर्व में और अधिक सैनिक और मिसाइलों से लैस पनडुब्बी भेज रहा है। अमेरिका ने फिर दोहराया कि वो अपने दोस्त इजरायल की रक्षा के प्रतिबद्ध है।

गाजा में मारे जा चुके 40,000 से अधिक लोग

इस बीच गाजा में इजरायली हमले जारी है। इजरायली सेना के आंकड़ों के अनुसार, गाजा पट्टी के आसपास इजरायली समुदायों पर 7 अक्टूबर को हमास के नेतृत्व में किए गए हमले में लगभग 1200 लोग मारे गए और 100 से अधिक अभी भी हमास के कब्जे में हैं।

जवाब में, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली सेना ने गाजा को श्मशान बना दिया है। अधिकांश आबादी को विस्थापित कर दिया है और लगभग 40,000 लोग मारे जा चुके हैं।

हालांकि मरने वालों में निर्दोष और हमास आतंकियों की अलग-अलग संख्या निर्धारित नहीं है।

The post ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article खुदाई के बाद प्रकट हुए थे भोलेनाथ, सालों भर शिवलिंग के बगल से निकलता है जल, रोचक है झरना शिव मंदिर की कहानी खुदाई के बाद प्रकट हुए थे भोलेनाथ, सालों भर शिवलिंग के बगल से निकलता है जल, रोचक है झरना शिव मंदिर की कहानी
Next Article पुतिन के देश का भी यूक्रेन जैसा हश्र; जान बचाकर भाग रहे रूसी, 76000 से ज्यादा ने छोड़ा घर… पुतिन के देश का भी यूक्रेन जैसा हश्र; जान बचाकर भाग रहे रूसी, 76000 से ज्यादा ने छोड़ा घर…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?