By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चना और चना दाल के दाम में तेजी: त्योहारों से पहले 10 प्रतिशत तक की वृद्धि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > व्यापार > चना और चना दाल के दाम में तेजी: त्योहारों से पहले 10 प्रतिशत तक की वृद्धि
व्यापार

चना और चना दाल के दाम में तेजी: त्योहारों से पहले 10 प्रतिशत तक की वृद्धि

Last updated: 2024/08/17 at 12:25 PM
Share
5 Min Read
चना और चना दाल के दाम में तेजी: त्योहारों से पहले 10 प्रतिशत तक की वृद्धि
SHARE

त्योहारी सीजन के पहले चना और चनादाल के भाव में उछाल देखने को मिला है, इसके भाव में अभी तक 10 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। जबकि जून में दालों की महंगाई दर 21 प्रतिशत के पार पहुंच गई थी। हालांकि जुलाई महीने में रिटेल महंगाई सालाना आधार पर घटकर 3.54 प्रतिशत पर आ गई है। इससे पहले जून में महंगाई दर 5.08 प्रतिशत पर रही थी। बावजूद इसके दालों के भाव 12 महीनों से दोहरे अंकों में बने हुए हैं और नीचे आने का नाम नहीं ले रहे हैं।

त्योहारी सीजन से पहले चना दाल का भाव अभी तक 10 प्रतिशत तक बढ़ गया है। थाली में चना दाल के अलावा चने का इस्तेमाल त्योहारों में बेसने रूप में अधिक होता है जिसमें मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य वस्तुएं प्रमुख है। इसकी वजह से आम लोगों के जेब पर असर पड़ सकता है। उद्योग के अनुसार खुदरा बाजार में गत महीने तक 80 से 85 रुपये के बीच बिक रहा था वह आज 90 से 95 रुपये में बिक रहा है इस तरह काबुली चना खुदरा बाजार में 115 से 125 रुपये के बीच बिक रहा था यह बढ़कर 130 से 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार त्योहारी सीजन में दालों की मांग बढ़ जाती है पिछले महीने की तुलना में चना दाल के भाव में 10 प्रतिशत की बड़ी वृद्धी हुई है। नवी मुंबई ग्रेन एसोसिएशन के सदस्य कीर्ती राणा बताते हैं कि केंद्र सरकार महंगी दाल से राहत देने के लिए नेफेड के जरिए 60 रुपये किलो की कीमत पर दाल की बिक्री कर रही है। आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के अकोला में अरहर दाल की एक्स मिल कीमत एक महीने में 700 रुपये प्रति क्विटंल जो 4.2 प्रतिशत कम होकर 15,800 रुपये प्रति प्रति क्विटंल है जबकि सालाना आधार पर यह कीमत 9 प्रतिशत अधिक है।

त्योहारी मौसम शुरू होने की वजह से कारोबारी चना की थोक बिक्री करने में जुट गए है, क्योंकि इसका इस्तेमाल बेसन के रूप में मिठाइयां और नमकीन में होता है। मुंबई के मजिस्द बंदर बाजार ( होलसेल मसालों, ड्राइफ्रूटस और किराना का प्रमुख होलसेल एवं रिटेल बाजार ) के कारोबारी योगेश गणत्रा बताते हैं कि सभी दालों के भाव पिछले एक साल से दोहरे अंकों में बने हुए हैं। इसमें अभी तक कोई कमी नहीं आई है। हमें लगाता है कि आगामी दिनों में दाल के भाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया दालों के दामों ने पहले से ही आम उपभोक्ताओं की थाली का स्वाद बिगाड़ रखा है। पिछले 1 वर्ष के भीतर दालों की महंगाई सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बावजूद नीचे आने का नाम नहीं ले रही है।

कीमतें नहीं घटीं तो त्योहारी सीजन में हो सकती है परेशानी

फसल वर्ष 2022-23 में देश में दालों का अनुमानित उत्पादन 26.05 मिलियन टन था, जबकि खपत का अनुमान 28 मिलियन टन था। फिलहाल बाजार में अरहर, चना, उड़द दालों के दाम सबसे ज्यादा ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। भारतीय दलहन और अनाज संघ (आईपीजीए) के अनुसार त्योहारी सीजन में आपूर्ति में कमी, सीमित सरकारी स्टॉक और स्टॉकिस्टों के बीच कम बिक्री से चना की कीमते स्थिर होने की संभावना है। उद्योग के अनुसार पीली मटर के आयात अधिक हो रहा है, इसकी वजह से चना की मांग कम है। इसलिए भी भाव में स्थिरता बनी रह सकती है।

आईपीजीए की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू स्तर पर बढ़ती कीमतों ने चने के आयात पर दबाव बढ़ाया है इस वजह से विदेशी आपूर्ति में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है, ताकि कीमतों को बढ़ने से रोका जा सके। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो जून 2024 में दालों की महंगाई दर 21.64 प्रतिशत रही। अप्रैल महीने में दालों की औसत रिटेल महंगाई दर 16.8 प्रतिशत थी, जबकि मई में 17.14 प्रतिशत रही। अरहर दाल की महंगाई दर अप्रैल में सबसे ज्यादा 31.4 प्रतिशत रही, वहीं चना दाल में यह दर 14.6 प्रतिशत, उड़द दाल में 14.3 प्रतिशत देखने को मिली।
 

You Might Also Like

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बड़ी कंपनियों का नया खेला

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

August 17, 2024 August 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article RBI ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर लगाया 1.27 करोड़ रुपये का जुर्माना, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस पर भी सख्ती RBI ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर लगाया 1.27 करोड़ रुपये का जुर्माना, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस पर भी सख्ती
Next Article नीमच में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन और पिकअप को मारी टक्कर, पुलिस के चालक समेत तीन की मौत, छह घायल नीमच में तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन और पिकअप को मारी टक्कर, पुलिस के चालक समेत तीन की मौत, छह घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?