By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहें बच्चें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहें बच्चें
छत्तीसगढ़राज्य

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहें बच्चें

Last updated: 2024/08/09 at 1:00 PM
Share
6 Min Read
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहें बच्चें
SHARE

मनेन्द्रगढ़-एमसीबी
 जिले में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एमसीबी जिले में कई पुल के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। इसमें से होकर विद्यार्थियों को स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। ऐसा करना छोटे बच्चों के लिए खतरे की घंटी है। कई दिनों की बारिश के बाद कोरिया-एमसीबी जिले के कई क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आफत की बारिश साबित हो रही है। बच्चे उफनती नदी- नालों को पार कर स्कूल आना-जाना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड़ अंतर्गत प्राथमिक शाला कलमडॉड़, प्राथमिक शाला रोहीनापारा, प्राथमिक शाला डांडहंसवाही के नदी-नाले उफान पर हैं और रपटा पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है।

बच्चे उसे पार कर अपने स्कूल तक पहुंच रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक छुट्टी के बाद नदी-नालों को सुरक्षित पार करा रहे हैं। इसके अलावा एमसीबी जिले और कोरिया जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे नदी नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं, जो कि बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पुल के ऊपर से पानी का बहाव… स्कूली बच्चें कर रहे आना-जाना कोरिया जिले में कलेक्टर ने दिए छुट्टी के आदेश वहीं कोरिया जिले में भारी बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने 7 और 8 अगस्त को स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। कोरिया जिले के साथ एमसीबी जिले में बीते कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। कोरिया जिले में 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से बारिश की शुरूआत हुई, जो घंटों चलती रही।

सुबह के समय हल्की बारिश बाद में झमाझम होने लगी। दोपहर 12 बजे तक अच्छी बारिश हुई। दोपहर के बाद मौसम खुल गया और धूप दिखाई देने लगा। भारी बारिश के चलते नहीं हो पा रही रोपाईजिले में प्रतिदिन हो रही बारिश के कारण सभी ओर पानी-पानी हो गया है। खेतों में भी काफी पानी भर गया है, इसके कारण रोपा लगाने में दिक्कत हो रही है। अब किसान भी बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं। आषाढ़ में बारिश कम होने के कारण बारिश का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन सावन की शुरुआत होने के साथ ही झमाझम बारिश और हल्की बारिश कई दिनों से चल रही रही।

लगातार बारिश के कारण जन-जीवन भी प्रभावित हो रहा है। गिरजापुर में सड़क पर गिरा विशाल बरगद कोरिया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई पेड़ भी धराशायी हो रहे हैं। बुधवार को कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के गिरजापुर में मुख्य सड़क के बीच दोपहर के समय अचानक सड़क किनारे स्थित विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। इस दौरान बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से पटना से पाण्डवपारा, भैयाथान जाने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ को काट कर अलग किया गया।

इसके बाद ही पटना-भैयाथान मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो पाया। पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। एनएच 43 पर अचानक गिरा पेड़बुधवार को हो रही बारिश के बीच दोपहर के समय बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम नगर के पास स्थित जमदुआरी घाट के पास एनएच 43 मुख्य मार्ग पर अचानक एक पेड़ सड़क की ओर गिर गया। इसके कारण एनएच 43 पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा।

उल्लेखनीय है कि, एनएच 43 व्यस्त मार्ग पर है, इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती थी। यह तो खुशकिस्मती ही रही कि जमदुआरी घाट पर पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन आर-पार नहीं हो रहा था एमसीबी जिले से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 08 अगस्त 2024 तक 676.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 803.5 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 540.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 726.5 मिमी, तहसील चिरमिरी में 722.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 621.4 मिमी, तहसील भरतपुर में 643.1 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 540.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 9, 2024 August 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नीरज चोपड़ा की सफलता पर मलाइका अरोड़ा से लेकर विक्की कौशल तक ने दी प्रतिक्रिया नीरज चोपड़ा की सफलता पर मलाइका अरोड़ा से लेकर विक्की कौशल तक ने दी प्रतिक्रिया
Next Article हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?