By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से व्यक्त किया आभार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से व्यक्त किया आभार…
देश

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से व्यक्त किया आभार…

Last updated: 2024/01/29 at 12:18 AM
Share
4 Min Read
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से व्यक्त किया आभार…
SHARE

कहा- अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा से पूरा देश आह्लादित, ननिहाल के लोगों की खुशी का पारावार नहीं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को साझा किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि अयोध्या धाम से दिये गये संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने माता शबरी की भक्ति और भगवान राम के आने की प्रतिक्षा को जिस तरह रेखांकित किया, उसने छत्तीसगढ़वासियों को द्रवित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि पूरा देश और हम सभी छत्तीसगढ़वासी अयोध्या धाम के श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आह्लादित हैं।

भारतीय जनमानस के इस स्वप्न को आकार देने के पीछे करोड़ों रामभक्तों और सैकड़ों बलिदानियों के साथ आपके संकल्प की महती भूमिका रही है।

पत्र में आगे मुख्यमंत्री ने लिखा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल भी है, इसलिए हमारी खुशी का कोई पारावार नहीं है। पूरे छत्तीसगढ़ में इस तिथि को रामोत्सव के रूप में मनाया गया।

मैंने इस अवसर पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण से करने का निश्चय किया। अभिजीत मुहूर्त के शुभ क्षणों में जब आपने श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तो यह हम सबके लिए उल्लास का, भावुकता का और गौरव का क्षण था।

प्रधानमंत्री के संबोधन के संबंध में अपनी बात साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपके ओजमयी, गरिमामयी और यशस्वी संबोधन को सुनना हम सबके लिए विलक्षण और प्रेरणादायी अनुभव रहा।

इसमें आपने अयोध्या धाम से माता शबरी की प्रतिक्षा का भी स्मरण किया। आपने कहा कि सुदूर कुटिया में जीवन गुजारने वाली मेरी आदिवासी माँ शबरी का ध्यान आते ही अप्रतिम विश्वास जागृत होता है।

माँ शबरी तो कब से कहती थी राम आयेंगे। प्रत्येक भारतीय में जन्मा यही विश्वास सक्षम भव्य भारत का आधार बनेगा। यही तो है देव से देश और राम से राष्ट्र की चेतना का विस्तार।

मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण और पूरे प्रदेश की भावनाओं को साझा करते हुए लिखा कि आपके इन सुंदर शब्दों ने शबरी धाम में रहने वाले शिवरीनारायण के हजारों लोगों और करोड़ों छत्तीसगढ़वासियों तथा देश भर में रहने वाले करोड़ों वनवासियों को द्रवित किया है।

इसके लिए माता शबरी के इस धाम से हम आपके प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त करते हैं। इन वनवासियों ने सैकड़ों बरसों से अपने मन में श्रीराम की मंजूल छवि बसाई है।

राम उनकी चेतना के हिस्से हैं। शबरी जैसी माताओं का आदर कर, निषादराज की मित्रता का सम्मान कर भगवान श्रीराम ने हम सबके लिए रामराज्य का आदर्श स्थापित किया है।

आपके मार्गदर्शन में और प्रेरणा से श्रीराम के ननिहाल में भी रामराज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने केंद्र सरकार की जनजातीय समूहों के लिए आरंभ की गई योजनाओं का लाभ हम तेजी से इन लक्षित समूहों तक पहुँचा रहे हैं।

पत्र का समापन करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि हम भगवान श्रीराम के ननिहाल की ओर से और माता शबरी के धाम छत्तीसगढ़ से आपको पुनः आभार व्यक्त करते हैं।

प्रभु श्रीराम और माता शबरी के लाखों भक्तों की ओर से आपको श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्य के लिए और इस अवसर पर माता शबरी के पुण्य स्मरण के लिए मैं हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राम मंदिर के गर्भ गृह की सफाई के लिए रामलला को मिला अनोखा उपहार, जानिए इसकी खासियत… राम मंदिर के गर्भ गृह की सफाई के लिए रामलला को मिला अनोखा उपहार, जानिए इसकी खासियत…
Next Article तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे… तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?